Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

प्रवासी श्रमिकों को लेकर गुरुवार को रवाना होगी दिल्ली से पहली विशेष ट्रेन

प्रवासी श्रमिकों को लेकर गुरुवार को रवाना होगी दिल्ली से पहली विशेष ट्रेन
, गुरुवार, 7 मई 2020 (10:35 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की वजह से लागू किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के बीच राष्ट्रीय राजधानी से पहली विशेष ट्रेन करीब 1,200 प्रवासी श्रमिकों को लेकर गुरुवार को उनके गृह राज्य मध्यप्रदेश रवाना होगी। ये श्रमिक बंद की वजह से यहां फंसे हुए हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के आश्रयगृहों में रह रहे मध्यप्रदेश के करीब 1,200 प्रवासी श्रमिकों को लेकर यह ट्रेन उनके गृहराज्य रवाना होगी। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में फंसे बिहार और उत्तरप्रदेश के प्रवासी श्रमिकों को उनके गृहराज्य भेजने के लिए दिल्ली सरकार इन दोनों राज्यों की सरकार से भी बातचीत कर रही है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Corona Live Updates :भारत में 52952 कोरोना मरीज, 1783 की मौत