Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सियाचिन ग्लेशियर पर हादसा, टेंट में आग लगने से सेना के अधिकारी शहीद, 6 घायल

Siachen
, बुधवार, 19 जुलाई 2023 (18:11 IST)
Fire Breaks Out in Army Tent in Siachen Glacier : सियाचिन ग्लेशियर पर आग लगने की एक घटना में सेना एक अधिकारी शहीद हो गया जबकि 6 लोग जख्मी हो गए। घायलों में एक लेफ्टिनेंट कर्नल भी शामिल है। घायलों को सियाचिन ग्लेशियर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। मीडिया खबरों के अनुसार आग लगने की यह घटना सुबह साढ़े तीन बजे के आसपास हुई। लेफ्टिनेंट रैंक का एक अधिकारी समेत 6 लोग घायल हुए हैं जिसमें तीन पोर्टर भी शामिल है।
 
मीडिया खबरों के मुताबिक सियाचिन सेंट्रल ग्लेशियर में भारतीय सेना के हथियारों के बंकर / टेंट  में आग लग गई। हादसे में कैप्टन रैंक के एक मेडिकल ऑफिसर की मौत हो गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हादसे में घायल जवानों को हैलिकॉप्टर के ज़रिए चंडीगढ़ आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
सबसे ऊंचा सैन्य क्षेत्र : 20,000 फुट की ऊंचाई वाले सियाचिन ग्लेशियर को दुनिया का सबसे ऊंचा सैन्य क्षेत्र माना जाता है। यह हिमालय के पूर्वी काराकोरम पर्वत श्रंखला में स्थित है। ठंड में यहां तापमान शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस नीचे तक पहुंच जाता है। Edited By : Sudhir Sharma 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

गोधरा कांड के बाद हुए दंगा मामले में तीस्ता सीतलवाड़ को बड़ी राहत, Supreme Court से मिली जमानत