Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या भगवद् गीता पढ़ाना आतंकवाद है? पिता केजरीवाल को आतंकी कहने पर बेटी हर्षिता का भाजपा से सवाल

विकास सिंह
बुधवार, 5 फ़रवरी 2020 (09:29 IST)
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा नेताओं के एकजुट होकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलने के बाद अब खुद केजरीवाल की बेटी पिता के साथ देने के लिए चुनावी मैदान में कूद आई है। अपने पिता को भाजपा नेताओं द्वारा आतंकी बताने पर बिफरते हुए बेटी हर्षिता ने भाजपा नेताओं से कई सवाल पूछ डाले हैं।  
 
भाजपा नेताओं के अरविंद केजरीवाल को आतंकी बताने पर बिफरते हुए बेटी ने इसे गंदी राजनीति बताया है। हर्षिता ने भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि यह गंदी राजनीति का एक निचला स्तर है। उन्होंने सवाल करते कहा कि क्या यह आतंकवाद है अगर स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों के लिए मुफ्त में लाया जाता है? क्या यह आतंकवाद है यदि बच्चों को शिक्षित बनाया जाता है? क्यायह आतंकवाद है यदि बिजली और पानी की आपूर्ति में सुधार किया जाता है?

भगवद् गीता पढ़ाते हैं पिता : अपने पिता के समर्थन में आगे आई हर्षिता कहती हैं कि मेरे पिता हमेशा सामजिक सेवाओं से जुड़े रहे है। मुझे अभी भी याद है कि वह हमें सुबह 6 बजे जगाकर मेरे भाई, दादा-दादी और मुझे भगवद् गीता पढाते थे और इंसान से इंसान बन हो भाईचारा गीत गाते थे, क्या यहीं आतंकवाद है। 
 
हर्षिता कहती हैं कि दिल्ली के 2 करोड़ आम लोग उनके पिता के साथ हैं और दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भाजपा पर निशाना साधती हुई वह कहती हैं कि उन्हें 200 सांसद और 11 मुख्यमंत्री लाने दो, 11 फरवरी को दिल्ली की जनता उन्हें बता देगी कि वह आरोपों के आधार पर वोट देती है या काम के आधार पर। 

गौरतलब है कि दिल्ली चुनाव में भाजपा नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आतंकी बताया है। सबसे पहले भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा और फिर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सहित पार्टी के कई नेताओं ने केजरीवाल को पाक परस्त बताते हुए आतंकवादी बताया था।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 20 लाख का इनाम

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

આગળનો લેખ
Show comments