Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

7 महीने बाद मुंबई पहुंचे परमबीर सिंह, बोले- मुझे कोर्ट पर पूरा भरोसा...

Webdunia
गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (12:20 IST)
मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह गुरुवार को शहर पहुंचे। मुंबई की एक अदालत ने परमबीर सिंह को भगोड़ा घोषित किया है। सिंह ने यहां पहुंचते ही पत्रकारों से कहा कि मैं अदालत के निर्देश के अनुरूप जांच का हिस्सा बनूंगा।
ALSO READ: National Family Health Survey: भारत में महिलाएं तो बढ़ीं, लेकिन कम नहीं हुआ ‘बेटे का मोह’
महाराष्ट्र में जबरन वसूली के कई मामलों का सामना कर रहे भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी ने समाचार चैनलों को बुधवार को बताया था कि वह चंडीगढ़ में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सिंह को गिरफ्तारी से फिलहाल संरक्षण प्रदान किया है।
 
सिंह के खिलाफ वसूली का मामला दर्ज है। मामले में मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद सिंह को मार्च 2021 में मुंबई पुलिस आयुक्त पद से हटा दिया गया था। इसके बाद सिंह को होम गार्ड्स का महानिदेशक नियुक्त किया था। 
ALSO READ: BJP के सांसद बोले- अमर है PM मोदी की दाढ़ी, एक बार दाढ़ी फटकारते हैं तो झड़ते हैं 50 लाख पीएम आवास
सिंह ने महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे जिसे देशमुख ने खारिज किया था। देशमुख बाद में मंत्री पद से हट गए और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सिंह के आरोपों पर उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया था। वाजे को उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ के बाहर विस्फोटक रखी एक कार मिलने के बाद दर्ज मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। 
ALSO READ: Submarine INS Vela भारतीय नौसेना का नया योद्धा, पलक झपकते ही दुश्मनों के जेट्स हो जाएंगे तबाह
परमबीर सिंह आखिरी बार 7 अप्रैल को सार्वजनिक तौर पर दिखे थे। वे 4 मई को कार्यालय आए और उसके बाद स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर चले गए थे। पुलिस ने 20 अक्टूबर को बताया कि सिंह का कोई अता-पता नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments