Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

विदेश मंत्री जयशंकर ने मोजाम्बिक में प्राचीन राम मंदिर में दर्शन किए

Webdunia
शनिवार, 15 अप्रैल 2023 (21:04 IST)
मापुतो। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को मोजाम्बिक की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पूरी करने से पहले करीब एक सदी पुराने श्री रामचंद्रजी सलामंगा मंदिर के दर्शन किए।
 
मंत्री ने ट्वीट किया कि वहां हमारे समुदाय (भारतीय) के साथ बातचीत करके खुशी हुई। उनके स्वास्थ्य, कल्याण और सफलता के लिए प्रार्थना की।
 
दस से 15 अप्रैल तक अफ्रीकी देशों युगांडा और मोजाम्बिक की यात्रा करने वाले जयशंकर ने शुक्रवार को मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी से मुलाकात कर विकास संबंधी द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
मंत्री ने व्यापार, निवेश और रक्षा जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए काम करने की भी प्रतिबद्धता जताई।
 
जयशंकर ने अपनी समकक्ष वेरोनिका मैकामो के साथ 5वीं भारत-मोजाम्बिक संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता भी की। उन्होंने इस प्रमुख अफ्रीकी देश में भारतीय समुदाय से भी मुलाकात की। (भाषा/वेबदुनिया) 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments