Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भारतीय नौसेना के विमान की रूस में आपात लैंडिंग

भारतीय नौसेना के विमान की रूस में आपात लैंडिंग
नई दिल्ली , रविवार, 29 अप्रैल 2018 (09:18 IST)
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के विमान आईएल-38 को तकनीकी खामी के कारण रूस में मॉस्को के जुकोविस्की हवाई अड्डे पर शनिवार रात आपात स्थिति में उतरना पड़ा। 
 
भारतीय नौसेना के सूत्रों ने बताया कि यह विमान इस समय रूस में पूरी जांच और मरम्मत के लिए है और वहां भारतीय नौसेना के अधिकारी मौजूद हैं तथा इसे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
 
आईएल-18 प्लेट फॉर्म पर निर्मित यह विमान डॉप्लर और रेडियो नेविगेशन टूल्स की सुविधाओं से लैस है और इसमें लक्ष्य को खोजने और उसका पीछा करने खासकर समुद्री जहाजों और पनडुब्बियों का पता लगाने की ऑटोमेटेड प्रणाली है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आईपीएल मैचों में लगा रहे थे ऑनलाइन सट्टा, 12 गिरफ्तार