Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

चुनावी सर्वे : राजस्थान में कांग्रेस की बन सकती है सरकार, मप्र और छत्‍तीसगढ़ में किसी पार्टी को नहीं मिलेगा बहुमत

Webdunia
गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018 (10:28 IST)
साल 2019 के लोकसभा चुनाव के महासमर से पहले देश के पांच राज्यों में चुनावी शंखनाद हो चुका है। आम चुनावों से पहले सेमीफाइनल कहे जा रहे इस चुनाव में भाजपा शासित तीन राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं। कांग्रेस जहां इन चुनावों में अच्‍छा प्रदर्शन कर 2019 के लिए अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है, वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के आसार हैं।


इस चुनाव में भाजपा शासित 3 राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं। इन राज्यों में सत्ता किसके पास जाएगी यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन अलग-अलग सर्वे में कहीं भारतीय जनता पार्टी, कहीं कांग्रेस तो कहीं किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। कांग्रेस जहां इन चुनावों में अच्‍छा प्रदर्शन कर 2019 के लिए अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है, वहीं भाजपा सत्‍ता बरकरार रख देशभर के मतदाताओं को संदेश देना चाहती है।

टीवी चैनल न्यूज नेशन के ताजा सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनती दिखाई दे रही है। वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के आसार हैं। हालांकि दोनों राज्यों में भाजपा ही सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। ऐसे में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तीसरा मोर्चा निर्णायक भूमिका में आ सकता है। सर्वे के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा को 109 से 113 सीटें और कांग्रेस को 107 से 111 सीटें मिल सकती हैं।

छत्तीसगढ़ में भाजपा को 43 से 47, कांग्रेस को 36 से 40 सीटें, जेसीसी को 3 से 7 सीटें और अन्य को 1 से 3 सीटें मिलने के आसार हैं। राजस्थान में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। भाजपा को यहां 71 से 75 सीटें, कांग्रेस को 113 से 117 सीटें और अन्य को 10 से 14 सीटें मिल सकती हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

NCP अजित पवार गुट में शामिल हुए जिशान सिद्दीकी, बांद्रा पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

આગળનો લેખ
Show comments