Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

ED ने पंजाब के पूर्व मंत्री को किया गिरफ्तार, पढ़िए पूरा मामला

Enforcement Directorate

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

चंडीगढ़ , सोमवार, 15 जनवरी 2024 (22:20 IST)
ED arrested former Punjab minister : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक कथित वन घोटाले से जुड़ी धन शोधन जांच में सोमवार को कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने पिछले साल नवंबर में धर्मसोत, राज्य के एक अन्य वन मंत्री संगत सिंह गिलजियान, कुछ वन विभाग के अधिकारियों और अन्य के परिसरों पर छापेमारी की थी।
 
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने 64 वर्षीय राजनेता को जालंधर में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया। ईडी ने पिछले साल नवंबर में धर्मसोत, राज्य के एक अन्य वन मंत्री संगत सिंह गिलजियान, कुछ वन विभाग के अधिकारियों और अन्य के परिसरों पर छापेमारी की थी।
यह जांच राज्य वन विभाग में पेड़ों की कटाई के लिए परमिट जारी करने और विभाग में स्थानांतरण/तैनाती के लिए घूस के आरोपों से संबंधित है। धर्मसोत पांच बार विधायक रहे हैं और पिछले साल पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने कथित रूप से आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का संतों ने किया समर्थन, शंकराचार्यों की आलोचना का दिया यह जवाब...