Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

DRI ने जब्त किया 33 करोड़ से ज्यादा का सोना, उत्तर पूर्वी देशों से लाया गया था 65 किलो Gold

Webdunia
बुधवार, 21 सितम्बर 2022 (21:58 IST)
नई दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने मुंबई, पटना और दिल्ली से 33 करोड़ रुपए से अधिक का सोना जब्त किया है। डीआरआई की ओर से बुधवार को जारी एक आधिकारिक वक्तव्य के मुताबिक यह सोना पड़ोसी देशों से तस्करी के जरिए लाया गया था।

डीआरआई के बयान के मुताबिक विशिष्ट खुफिया जानकारी से पता चला कि एक गिरोह सक्रिय रूप से आपूर्ति श्रृंखला और रसद कंपनी की घरेलू कूरियर खेप के जरिए मिजोरम से विदेशी सोने की तस्करी की योजना बना रहा है।

बयान के अनुसार महत्वपूर्ण बरामदगी के क्रम को जारी रखते हुए डीआरआई ने लगभग 65.46 किलोग्राम वजन की विदेशी सोने की 394 छड़ें जब्त कीं। जब्त किए गए सोने की कीमत कुल 33.40 करोड़ रुपए मूल्य बताई जा रही है। सोने को पड़ोसी उत्तर-पूर्वी देशों से तस्करी कर लाया जा रहा था।

निषिद्ध व्यापार पर रोक लगाने के लिए डीआरआई द्वारा 'ऑपरेशन गोल्ड रश' शुरू किया गया था और मुंबई ले जाए जा रहे व्यक्तिगत सामान की एक विशेष खेप को रोक दिया गया था। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक महाराष्ट्र के भिवंडी में 19 सितंबर को इस खेप की जांच में लगभग 19.93 किलोग्राम वजन और 10.18 करोड़ रुपए के विदेशी सोने के 120 बिस्कुट बरामद किए गए।

आगे के विश्लेषण और जांच से पता चला कि ऐसी दो और खेप मुंबई ले जाई जा रही है जिन्हें एक ही कंसाइनर द्वारा एक ही जगह से एक ही मनुष्य को भेजा गया है और इसे उसी लॉजिस्टिक्स कंपनी के माध्यम से भेजा जा रहा था। फिर इन खेपों के स्थान का पता लगाया गया।

सोने की दूसरी खेप बिहार में थी और उसे वहीं पकड़ा गया था। उस लॉजिस्टिक्स कंपनी के गोदाम की जांच करने पर सोने की 172 विदेशी छड़ें बरामद हुईं, जिनका वजन लगभग 28.57 किलोग्राम था और जिनकी कीमत लगभग 14.50 करोड़ रुपए थी।

इसी तरह, तीसरी खेप को उस लॉजिस्टिक्स कंपनी के दिल्ली स्थित केंद्र में पकड़ा गया और जांच की गई, जिसके नतीजतन लगभग 16.96 किलोग्राम वजन और लगभग 8.69 करोड़ रुपए मूल्य की 102 सोने की छड़ें बरामद हुईं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments