Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

संसद के दोनों सदनों में होगी राम मंदिर निर्माण और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर चर्चा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 10 फ़रवरी 2024 (11:09 IST)
Discussion on Ram Temple in Parliament: मौजूदा बजट सत्र के अंतिम दिन शनिवार को संसद के दोनों सदनों में अयोध्या (Ayodhya) स्थित राम मंदिर (Ram Mandir) के ऐतिहासिक निर्माण और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) पर अल्पकालिक चर्चा की जाएगी। लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय, नई दिल्ली की ओर से जारी दोनों सदनों की शनिवार की संशोधित कार्यसूची में यह जानकारी दी गई।
 
कार्यसूची में उस दिन सदन में उठाए जाने वाले एजेंडे के मुख्य विषय शामिल होते हैं और आमतौर पर इसे सत्र अवधि के दौरान बैठक की तारीख से 2 दिन पहले दैनिक रूप से जारी किया जाता है। अंतिम एजेंडा कार्य की संशोधित सूची में शामिल होता है और बैठक के पूर्ववर्ती कार्यदिवस पर जारी किया जाता है।

ALSO READ: संसद में PM मोदी ने कांग्रेस को बताया आउटडेटेड, पतन पर जताई संवेदना
 
BJP ने दिया नियम 193 के तहत चर्चा कराने का नोटिस: लोकसभा में 'श्रीराम मंदिर के ऐतिहासिक निर्माण और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा' विषय पर नियम 193 के तहत चर्चा कराने का नोटिस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सत्यपाल सिंह और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के श्रीकांत शिंदे की ओर से दिया गया। श्रीकांत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र हैं।
 
राज्यसभा में इसी विषय पर अल्पकालिक चर्चा का नोटिस भाजपा सांसदों सुधांशु त्रिवेदी, के. लक्ष्मण और मनोनीत सदस्य राकेश सिन्हा ने दिया है। संसद के उच्च सदन में सरकार की ओर से लाए गए 'भारतीय अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र' विषय पर भी चर्चा होगी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को इसे राज्यसभा में पेश किया था।
 
भाजपा ने व्हिप जारी किया: भाजपा ने इन विषयों पर चर्चा के दौरान अपने सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए व्हिप जारी किया है। निचले सदन में 'अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र' विषय पर चर्चा पूरी हो चुकी है। वित्तमंत्री ने चर्चा का जवाब देते हुए शुक्रवार को विपक्ष पर निशाना साधा था और कहा था कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की तत्कालीन सरकार ने कोयले को राख बना दिया था जबकि मौजूदा सरकार ने उसी कोयले को हीरा बना दिया।
 
बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को हुई थी और इसे 9 फरवरी को समाप्त होना था लेकिन उक्त दोनों विषयों के मद्देनजर सत्र को 1 दिन बढ़ाकर शनिवार तक कर दिया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan : त्यौहारों से पहले हिंदू और सिख परिवारों को मिलेगी नकद राशि, पंजाब प्रांत की सरकार ने किया ऐलान

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

उत्तराखंड में केदारनाथ उपचुनाव की अधिसूचना जारी

Canada : ओवन के अंदर मृत मिली महिला, स्‍टोर में करती थी काम, जांच में जुटी पुलिस

આગળનો લેખ
Show comments