Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Weather Updates: उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, राजधानी दिल्ली में बढ़ी ठंडक

Webdunia
गुरुवार, 28 दिसंबर 2023 (08:42 IST)
Weather Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, पंजाब और बिहार के अलावा कई राज्यों में ठंड (cold wave) का प्रकोप जारी है। इन सभी राज्यों में ठंड के साथ कोहरा लोगों की परेशानी को और बढ़ा रहा है। बुधवार को कोहरे का ऐसा आलम था कि विजिबिलिटी कई जगहों पर शून्य थी जिसके चलते रेल और हवाई सेवाएं बाधित हुई हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को रात और सुबह घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में भी घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
 
पूरा उत्तर भारत गहरे कोहरे की चपेट में है। खराब मौसम व कोहरे के चलते सुबह के समय यात्रा जोखिमभरी हो गई है। घने कोहरे से हुए हादसों में सबसे ज्यादा 12 मौतें अकेले यूपी में हुईं। राजस्थान में 3 व पंजाब में 2 पुलिसकर्मियों की जान चली गई। राजधानी दिल्ली में कोहरे के कारण ठंड बढ़ गई है। मध्यप्रदेश में कोहरे के बाद अब बारिश के आसार नजर आने लगे हैं।
 
कोहरे के बीच राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ गई है। पारे में गिरावट के चलते ठंडक बढ़ी है। इससे लोगों की परेशानियों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। रैन-बसेरों में लोगों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। मध्यप्रदेश में कोहरे के बाद अब बारिश के आसार नजर आने लगे हैं।
 
मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही नए सिस्टम के चलते बारिश होने का भी अनुमान है। कश्मीर घाटी में भीषण शीतलहर चल रही है। घाटी में हालात ज्यादा खराब हैं। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री रहा। यह कश्मीर घाटी में सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया।
 
यूपी में छाया घने कोहरे का कहर : उत्तरप्रदेश में सर्दी के साथ कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। बीते दिनों में भी घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में तो दृश्यता जीरो तक पहुंच गई जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।  कानपुर, प्रयागराग, गोरखपुर, संभल समेत उत्तर के कई शहरों में कोहरे का कहर दिखाई दे रहा है। कोहरे की वजह से दृश्यता कम हुई है। वाहनों चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। अगले 3 दिनों तक कोहरा अभी और परेशान करेगा, लेकिन नया साल पर कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
 
पिछले 24 घंटों में नजीबाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.0 दर्ज किया गया, वहीं हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 6.2, मुरादाबाद में 8.6, आगरा में 9.7 और राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ज्यादातर इलाकों में तापमान 6.0 से 12.2 डिग्री के बीच बना हुआ है। प्रदेश में अगले 3-4 दिन कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह सकती है।
 
मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 29 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रहेगा और हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। नए साल पर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है। यूपी में अगले 4-5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव देखने को मिलेगा। बांग्लादेश और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी ईरान और उससे सटे अफगानिस्तान के हिस्सों पर है।
 
कैसा रहेगा आज का मौसम? : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज गुरुवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा जारी रह सकता है। मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरा संभव है। पूर्वोत्तर भारत और तटीय तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments