Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Weather Updates: कई राज्‍यों में छाया घना कोहरा, पहाड़ों पर बर्फबारी व बारिश की संभावना

Weather Updates: कई राज्‍यों में छाया घना कोहरा, पहाड़ों पर बर्फबारी व बारिश की संभावना
, शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023 (08:26 IST)
नई दिल्‍ली। मौसम‍ नित नए रंग बदलते जा रहा है। गर्मी का अहसास होते-होते फिर पलटी खा जाता है। देश में सर्दी का दौर अब भी जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई हिस्‍सों में बर्फबारी और बारिश से ठंड में और इजाफा देखने को मिल रहा है। कई राज्‍यों में घना कोहरा छाया हुआ है और पहाड़ों पर बर्फबारी व बारिश की संभावना है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के कारण तूफानी हालात उत्‍पन्‍न हो रहे हैं। इसका सीधा असर भारत के उत्‍तरी पहाड़ी इलाकों पर देखने को मिलेगा।
 
आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण जम्‍मू-कश्‍मीर, गिलगित-बाल्टिस्‍तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में 10 फरवरी को बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। यहां के ऊंचे इलाकों में तेज बर्फबारी होने के आसार जताए गए हैं। इसके साथ ही उत्‍तराखंड के उत्‍तरी हिस्‍से में भी 10 फरवरी को बर्फबारी और बारिश हो सकती है। उत्‍तराखंड में हाल ही में आई जलप्रलय के लिहाज से वहां का मौसम राहत कार्य के लिए काफी महत्‍वपूर्ण है।
 
आज बर्फबारी-बारिश की संभावना: उत्‍तरी राज्‍यों में घना कोहरा, पहाड़ों पर बर्फबारी-बारिश की संभावना
इसके अलावा उत्‍तर-पूर्वी भारत में अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इससे इस क्षेत्र में ठंड का प्रभाव कम होगा। उत्‍तर-पूर्व में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज किए जाने का अनुमान है। ऐसे में अब यहां सर्द हवाएं भी नहीं चलेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 फरवरी की सुबह उत्‍तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली और पश्चिमी उत्‍तरप्रदेश के अधिकांश इलाकों में सुबह के समय घने से लेकर अधिक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आईएमडी ने संभावना जताई है कि 11 फरवरी के बाद इन इलाकों में कोहरा कम होने की उम्‍मीद है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Turkiye में 6 साल की बच्ची के लिए NDRF की टीम बनी देवदूत, OperationDost के तहत भारतीय सेना का अस्पताल शुरू (वीडियो)