Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हैरान कर देगा नोटबंदी का यह आंकड़ा

Webdunia
बुधवार, 30 अगस्त 2017 (18:32 IST)
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ने कहा है कि गत 30 जून तक उसके पास नोटबंदी वाले 15.28 लाख करोड़ रुपए के नोट यानी सर्कुलेशन से हटाए गए कुल नोटों का 99 प्रतिशत हिस्सा जमा हो गया था।
 
केंद्रीय बैंक ने जारी अपनी वार्षिक रिपोर्ट में यह खुलासा किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कालेधन और फर्जी नोटों के सर्कुलेशन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से की गई नोटबंदी की घोषणा के बाद से 30 जून 2017 तक उसके पास सर्कुलेशन से हटाए गए 1,000 रुपए और 500 रुपए मूल्य वाले 15.44 लाख करोड़ रुपए के नोटों का 99 प्रतिशत हिस्सा जमा हो गया था।
 
रिपोर्ट के अनुसार नोटबंदी के बाद 1,000 रुपए के लगभग 8.9 करोड़ नोट यानी 8,900 करोड़ रुपए वापस नहीं आए हैं। आरबीआई के मुताबिक 2,000 रुपये के नए नोट का सर्कुलेशन गत मार्च के अंत तक नोटबंदी के दौरान हटाए गए नोटों के कुल मूल्य के 50 फीसदी से थोडा अधिक रहा। साल दर साल आधार पर पूरी प्रणाली में नोटों का सर्कुलेशन 20.2 प्रतिशत घटा है। केंद्रीय बैंक ने बताया कि वर्ष 2016-17 के दौरान नए करेंसी नोटों की छपाई में 7,965 करोड़ रुपए खर्च हुए। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments