Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

BJP सांसद मनोज तिवारी ने की आप के बैंक खातों पर रोक लगाने की मांग

Webdunia
गुरुवार, 12 जनवरी 2023 (16:37 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के बैंक खातों के लेनदेन पर रोक लगा दी जानी चाहिए और प्रचार के लिए कथित रूप से सरकारी धन का इस्तेमाल करने वाले उसके नेताओं की संपत्ति कुर्क की जानी चाहिए। इस आशय की मांग भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने की है।
 
आप को कथित तौर पर सरकारी विज्ञापनों की आड़ में प्रकाशित उसके राजनीतिक विज्ञापनों के लिए 163.62 करोड़ रुपए का भुगतान करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आप ने अपनी पार्टी और अपने नेताओं का सरकारी कोष से प्रचार किया और अब जब उन्हें इसकी प्रतिपूर्ति करने के लिए कहा गया है तो वे परेशान हैं।
 
तिवारी ने कहा कि भाजपा मांग करती है कि आप के बैंक खातों के लेनदेन पर रोक लगा दी जाए और आप के उन नेताओं के बैंक खातों से पैसे वसूल किए जाएं जिन्होंने अपने प्रचार के लिए कोष का इस्तेमाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जो धनराशि गरीबों के विकास के लिए इस्तेमाल होनी चाहिए थी, उसका इस्तेमाल आप नेताओं के विज्ञापन के लिए किया गया।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि आप ने करदाताओं के पैसे बर्बाद किए। जो कोष गरीबों के विकास के लिए इस्तेमाल किया जाना था, उसका इस्तेमाल पार्टी और उनके नेताओं के प्रचार के लिए किया गया। उन्होंने इस वसूली आदेश पर रोक लगाने की भी कोशिश की, लेकिन उच्च न्यायालय ने उनकी अर्जी पर विचार नहीं किया।
 
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को भाजपा पर दिल्ली सरकार और उसके मंत्रियों को निशाना बनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के अधिकारियों पर असंवैधानिक नियंत्रण रखने का आरोप लगाया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

Reva: पिकनिक स्थल पर महिला के साथ गैंगरेप के मामले में 8 लोग गिरफ्तार

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली महत्वपूर्ण बैठक

भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर दिखा तेंदुआ, सर्च ऑपरेशन में मिले सियार के पैर के निशान

केंद्र सरकार ने किया नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 29 संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

આગળનો લેખ
Show comments