Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

प्यासी दिल्ली पर गरमाई सियासत, AAP-BJP आमने-सामने

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 16 जून 2024 (19:08 IST)
Delhi Water Crisis: राष्ट्रीय राजधानी में गंभीर जल संकट को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बीच दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय में तोड़फोड़ करने का रविवार को आरोप लगाया।
ALSO READ: जल संकट को लेकर BJP का AAP सरकार के खिलाफ हल्‍लाबोल, जल बोर्ड ऑफिस पर किया पथराव
भारद्वाज ने इसे सरकार के खिलाफ एक ‘साजिश’ करार देते हुए एक वीडियो साझा किया। वीडियो में कुछ लोग एक कार्यालय पर पथराव और मटके फेंककर उसकी खिड़कियां तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता भारद्वाज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देखिए भाजपा के पटके पहने नेता और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते कार्यकर्ता, दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय में सरकारी संपत्ति को तोड़ते हुए। जगह-जगह पानी की पाइपलाइन कौन तुड़वा रहा है? किसका षड्यंत्र है?’’
<

देखिए भाजपा के पटके पहने नेता और भाजपा नेता ज़िंदाबाद लगाते कार्यकर्ता, दिल्ली जल बोर्ड के दफ़्तर में सरकारी संपत्ति को तोड़ते हुए।

जगह जगह पानी की पाईपलाइन कौन तुड़वा रहा है ? किसका षड्यंत्र है ? pic.twitter.com/ShZWR7ADJi

— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) June 16, 2024 >
इससे पहले दिन में भाजपा नेताओं ने जल संकट को लेकर दिल्ली के विभिन्न इलाकों में ‘आप’ सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ‘आप’ सरकार भाजपा शासित हरियाणा पर दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं देने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी में पानी की भारी किल्लत के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन किया है। भाषा 

सम्बंधित जानकारी

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments