Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में, न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Webdunia
शनिवार, 7 अक्टूबर 2023 (12:32 IST)
Air pollution in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता 'खराब' (poor) श्रेणी में दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली में सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 231 दर्ज किया गया।
 
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। शनिवार सुबह 8.30 बजे दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 62 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
 
केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता समिति ने शुक्रवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में पहुंचने के बाद अधिकारियों को होटल व रेस्तरां में कोयले के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने और प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों व ताप ऊर्जा संयंत्रों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
 
सर्दी के दौरान दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए लागू की जाने वाली केंद्र सरकार की चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) के तहत यह कदम उठाया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments