Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश, जनता परेशान, नेताओं में सियासी घमासान

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश, जनता परेशान, नेताओं में सियासी घमासान
, गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (07:26 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश हो रही है। 24 घंटे में 112.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 19 साल में एक दिन में सबसे अधिक हुई वर्षा है। इससे पहले वर्ष 2002 में 126.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जरूरी ना हो तो घरों से बाहर ना निकलें।

लगातार तेज बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा वहीं राजनीतिक दल इस मामले से सियासी बयानों में व्यस्त दिखाई दिए। भाजपा और कांग्रेस ने इसके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया।
 
webdunia
दिल्लीवासियों के लिए बुधवार का दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि रिकॉर्ड बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और कई जगह यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा।
 
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने भविष्य में जलभराव को रोकने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया।
 
webdunia
भाजपा के सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर राष्ट्रीय राजधानी की समस्याओं को नजरअंदाज कर राजनीति और अपनी पार्टी के विस्तार में व्यस्त होने का आरोप लगाया।
 
भाजपा सांसद ने कहा कि यदि सीवर की लाइनों की ठीक से मरम्मत की गई होती, तो लोगों को सड़कों और उनके पड़ोस में जलभराव का सामना नहीं करना पड़ता। केजरीवाल राजनीतिक शक्ति जमा करने और अपनी छवि चमकाने में अधिक रुचि रखते हैं और जलभराव के लिए वह जिम्मेदार हैं।
 
दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली के लोग केवल पीने योग्य पानी चाहते हैं, बाढ़ नहीं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

2 सितंबर: नारियल दिवस क्यों मनाया जाता है, जानिए नारियल के बारे में 10 रोचक बातें