Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिल्ली पुलिस का खुलासा, आप विधायक नहीं, अशोक मान को ही मारने आए थे हमलावर

दिल्ली पुलिस का खुलासा, आप विधायक नहीं, अशोक मान को ही मारने आए थे हमलावर
, बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (09:36 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ गांव में आप विधायक नरेश यादव के काफिले पर मंगलवार देर रात कुछ लोगों ने गोलियां चलाईं जिसमें अशोक मान नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में कालू नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि आरोपी आप विधायक नहीं, बल्कि अशोक मान और उसके भतीजे को मारने आए थे। 
 
पुलिस ने बताया कि नवनिर्वाचित विधायक और उनके समर्थक विधायक के निर्वाचन क्षेत्र महरौली में एक मंदिर में पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे। सूत्रों के अनुसार महरौली के विधायक के काफिले पर सात गोलियां चलाई गईं। घटना में घायल हुए एक व्यक्ति को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि कालू के भतीजे पर नवंबर 2019 में हमला हुआ था। उस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया था, लेकिन कालू को शक था कि हमला अशोक मान ने कराया है। हालांकि उस एफआईआर में अशोक का नाम नहीं था।
 
इससे पहले आप के नेता संजय सिंह ने ट्वीट किया, ‘महरौली से विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला अशोक मान की सरेआम हत्या... मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे नरेश यादव।'
 
आप के सोशल मीडिया प्रभारी अंकित लाल ने ट्वीट किया, 'आप विधायक नरेश यादव और उनके समर्थकों के काफिले पर गोलियां चलाई गईं... दूसरी कार में सवार बदमाशों ने फोर्टिस के पास उनपर गोलियां चलाई। एक व्यक्ति की मौत और एक घायल। पुलिस मौके पर मौजूद है।'
 
थोड़ी देर बाद उन्होंने ट्वीट किया, 'काफिले पर पीछे से हमला हुआ था। दो साथियों को गोली लगी। इस हमले में अशोक मान जी की मौत हो गयी, हरेंद्र जी घायल हैं। हरेंद्र जी के पैर में गोली लगी है और वह फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। वह खतरे से बाहर हैं।'

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

फेसबुक का बड़ा कदम, 8 राज्यों की एक लाख महिलाओं को बनाएगी डिजिटल साक्षर