Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिल्ली पुलिस का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को पत्र, आपत्तिजनक सामग्री हटाने को कहा

दिल्ली पुलिस का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को पत्र, आपत्तिजनक सामग्री हटाने को कहा
, शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019 (07:48 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने फेसबुक और ट्विटर सहित विभिन्न सोशल मीडिया मंचों से करीब 60 खातों से आपत्तिजनक सामग्री हटाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए पत्र लिखा है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ अफवाहों को रोकने के लिए काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने लोगों से अफवाह फैलाने वाले उपयोक्ताओं के खातों की जानकारी देने की भी अपील की है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम से उनके मंच पर मौजूद आपत्तिजनक सामग्री हटाने के लिए पत्र लिखा है।
 
उन्होंने कहा कि हम पिछले 3-4 दिन से सोशल मीडिया हैंडल पर नजर रख रहे हैं और आपत्तिजनक सामग्री और तनाव बढ़ाने वाले पोस्ट की पहचान की जा रही है। दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी मंदीप सिंह रंधावा ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर भरोसा नहीं करें और इसकी जानकारी पुलिस को दे। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग अफवाह फैलाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

IPL 2020 की नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का बोलबाला, जानिए कौन कितने में बिका