Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दिल्ली में बाढ़ से हाहाकार, यमुना खादर बना टापू, लाल किला पानी-पानी

Webdunia
गुरुवार, 13 जुलाई 2023 (12:25 IST)
Delhi Flood : हथिनी बैराज कुंड से पानी छोड़ने के बाद से राजधानी दिल्ली में यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। आज सुबह पानी खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर 208.57 मीटर पर पहुंच गया। देखते ही देखते पानी शहर में घुस गया। दिल्ली सचिवालय से लेकर यमुना खादर, राजघाट और लाल किले तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। जलजमाव की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा जा रहा है कि जल्द ही पानी सीएम हाउस तक पहुंच सकता है।

ALSO READ: दिल्ली में बाढ़ से हाहाकार, जानिए कौन से रास्ते बंद, किन रास्तों का करें इस्तेमाल?
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद मयूर विहार फेज 1 के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घूस गया। इस वजह से कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। लोगों ने फ्लाइओवर ने नीचे शरण ली है। यमुना खादर इलाका टापू बन गया है। यहां से लोगों को निकालने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
 
इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना के आस पास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जायें। जिन आबादी वाले इलाकों में पानी भरा है, वहां से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने दिल्ली वालों से इस आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करने की अपील की।
 
 
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि दिल्ली के जिन इलाकों में पानी भर रहा है वहां पर सब सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद कर रहे हैं।
 
दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने कहा ‍कि बढ़ते जल स्तर के कारण एहतियाती तौर पर यमुना के 4 पुलों को मेट्रो ट्रेन 30 किलोमीटर प्रति घंटे की सीमित गति से पार कर रही है। नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हालांकि इंटरचेंज सुविधा अभी भी उपलब्ध है और ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।
 
भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज जब बाढ़ के कारण जनता अपने घरों को छोड़ बाहर आ गई है तब केजरीवाल को याद आया है कि उन्हें अपने घर से बाहर आना है। फोटो खिचवाने के लिए केजरीवाल वजीराबाद पहुंच रहे हैं। हम 6 दिन से कह रहे हैं कि केजरीवाल लापता हैं। भाजपा के दबाव में केजरीवाल को सिर्फ फोटो खिचवाने के लिए बाहर आना पड़ रहा है।

<

आज जब बाढ़ के कारण जनता अपने घरों को छोड़ बाहर आ गई है तब केजरीवाल को याद आया है कि उन्हें अपने घर से बाहर आना है। फोटो खिचवाने के लिए केजरीवाल वजीराबाद पहुंच रहे हैं।

हम 6 दिन से कह रहे हैं कि केजरीवाल लापता हैं। भाजपा के दबाव में केजरीवाल को सिर्फ फोटो खिचवाने के लिए बाहर आना… pic.twitter.com/BpkG6jp3CX

— BJP Delhi (@BJP4Delhi) July 13, 2023 >उन्होंने कहा कि दिल्ली में 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए हैं, इसका मतलब साफ है कि दिल्ली की जनता को पीने की पानी की कमी होगी। इस सब के जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ अरविंद केजरीवाल हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

Reva: पिकनिक स्थल पर महिला के साथ गैंगरेप के मामले में 8 लोग गिरफ्तार

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली महत्वपूर्ण बैठक

भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर दिखा तेंदुआ, सर्च ऑपरेशन में मिले सियार के पैर के निशान

केंद्र सरकार ने किया नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 29 संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

આગળનો લેખ
Show comments