Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पटाखों पर बैन के बाद भी जमकर आतिशबाजी, जानिए क्या है दिल्ली का हाल

Webdunia
सोमवार, 13 नवंबर 2023 (07:55 IST)
Delhi Pollution news : दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को दिवाली पर पटाखों पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन किया गया। जमकर हुई आतिशबाजी से दिल्ली की हवा फिर खराब हो गई। 
 
शाम चार बजे के बाद आतिशबाजी बढ़ गई। लोधी रोड, आरके पुरम, करोल बाग, पंजाबी बाग, शाहपुर जट, छतरपुर और हौज खास इलाके में लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े। कुछ इलाकों में कम और कुछ इलाकों में ज्यादा तीव्रता वाले पटाखे फोड़े गए। राजधानी में कई दुकानदार प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए बच्चों को छोटे पटाखे बेचते दिखे। 
 
आतिशबाजी से शहर में भारी प्रदूषण फैल गया। इस वजह से राजधानी के विभिन्न हिस्सों में सड़कों पर घनी धुंध छा गई, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली भर में वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है। कई इलाकों में AQI आज सुबह 900 के पार पहुंच गया। पूसा में AQI 970 और आंनद विहार में AQI 966 पर पहुंच गया। आरके पुरम में 522, सोनिया विहार में 588 और पंजाबी बाग में AQI 499 था। आनंद विहार में एक्यूआई 296, आरके पुरम में 290, पंजाबी बाग में 280 और आईटीओ में 263 रहा।

दिल्ली में 100 जगह आग : दिल्ली अग्निशमन सेवा को दिवाली की शाम आग की घटनाओं से संबंधित कुल 100 सूचनाएं प्राप्त हुईं। विभाग के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजकर 45 मिनट तक छोटी, मध्यम और भीषण आग की घटनाओं को लेकर अबतक 100 सूचनाएं मिली हैं।
 
उल्लखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने राजधानी में आतिशबाजी पर रोक लगा दी थी। शीर्ष कोर्ट ने सात नवंबर को कहा था कि बेरियम युक्त पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश हर राज्य पर लागू होता है। यह केवल दिल्ली-एनसीआर तक सीमित नहीं है, जो गंभीर वायु प्रदूषण से जूझ रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments