Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पहली महिला रक्षामंत्री जाएंगी सियाचिन

सुरेश एस डुग्गर
जम्‍मू। केंद्रीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कश्मीर में एलओसी से सटी सेना की फारवर्ड पोस्टों का दौरा किया। जानकारी के मुताबिक रक्षामंत्री ने एलओसी से सटी सेना की फारवर्ड पोस्ट का दौरा करते हुए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। इस दौरान रक्षामंत्री ने सैन्य अधिकारियों से नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा संबंधित विषयों पर बातचीत की।
 
इसके अलावा रक्षामंत्री ने एलओसी पर तैनात सेना के जवानों से मुलाकात भी की। पद ग्रहण करने के बाद एलओसी के पहले दौरे पर पहुंची रक्षामंत्री ने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें दुश्मन को नापाक हरकतों पर करारा जवाब देने के निर्देश दिए। इसके अलावा रक्षामंत्री ने जवानों से उनके अनुभवों के बारे में भी बातचीत की।
 
इससे पूर्व शुक्रवार को श्रीनगर पहुंची रक्षामंत्री का सेना के शीर्ष अधिकारियों ने स्वागत किया। रक्षामंत्री के साथ सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत भी अपने कश्मीर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबू, चिनार कोर के जीओसी जेएस संधू समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने रक्षामंत्री और सेना प्रमुख का स्वागत किया।
 
गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय का पद भार संभालने के बाद यह उनका जम्मू एवं कश्मीर का पहला दौरा है। रक्षा सूत्रों के अनुसार राज्य की पहली यात्रा पर आई रक्षा मंत्री थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के साथ शुक्रवार सुबह यहां पहुंचीं और नियंत्रण रेखा पर स्थिति का जमीनी आकलन करने के लिए सीधे उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर चली गईं।
 
कुपवाड़ा से लौटने पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी रक्षा मंत्री को उग्रवाद से निपटने और घुसपैठ विरोधी अभियानों समेत घाटी की समूची स्थिति के बारे में जानकारी देंगे। रक्षा मंत्री को आज राज्यपाल एनएन वोहरा और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से भी मुलाकात करनी है। वहीं दौरे के दूसरे दिन शनिवार को रक्षा मंत्री लद्दाख क्षेत्र जाएंगी, जहां वह वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति का जायजा लेंगी।
 
इसके साथ ही रक्षा मंत्री दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन भी जाएंगी, जहां वह बुराई पर अच्छाई के प्रतीक पर्व दशहरा सैनिकों के साथ मनाएंगी। वहीं सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक का एक साल पूरा होने के मौके पर आयोजित किए जाने वाले एक विशेष समारोह में हिस्सा लेकर जवानों का मनोबल भी बढ़ाएंगी।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments