Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

चांद को हिंदू राष्ट्र घोषित करें, शिवशक्ति प्वाइंट को बनाएंगे राजधानी', स्वामी चक्रपाणि का बयान

चांद को हिंदू राष्ट्र घोषित करें, शिवशक्ति प्वाइंट को बनाएंगे राजधानी', स्वामी चक्रपाणि का बयान
, सोमवार, 28 अगस्त 2023 (10:30 IST)
Swami Chakrapani On Chandrayaan 3: भारत के चंद्रयान-3 मिशन ने 23 अगस्त को अंतरिक्ष में इतिहास रचते हुए चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की। इसके बाद पूरी दुनिया में भारत की जय का डंका बज रहा है। हालांकि इस बीच कुछ लोग अजीब बयान भी दे रहे हैं। ठीक इस दौरान स्वामी चक्रपाणि का बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने भी इस मामले पर बयान दिया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार उन्होंने रविवार को कहा, "चांद पर भी जिहादी मानसिकता के लोग पहुंचे, उससे पहले ही चंद्रमा को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए और शिवशक्ति प्वाइंट को हिंदू राष्ट्र की राजधानी बनाई जाए"

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि शिवशक्ति प्वाइंट को हम शिवशक्ति धाम के रूप में देख रहे हैं। हिंदू महासभा, संत महासभा की ओर से सरकार को पत्र भी भेज रहा हूं कि चंद्रमा को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए और शिवशक्ति प्वाइंट को इसकी राजधानी बनाई जाए। हमने ये भी प्रस्ताव पास किया है कि शिवशक्ति प्वाइंट पर भगवान शिव, मां पार्वती और भगवान गणेश का भव्य मंदिर हम बनाएंगे, जैसे ही आना-जाना सुलभ होता है।

बता दें कि पीएम मोदी ने शनिवार को घोषणा की थी कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग वाली जगह को 'शिवशक्ति' (Shiv Shakti) प्वाइंट कहा जाएगा। इस नामकरण के बाद देश में सियासत भी तेज हो गई है। पीएम मोदी ने शनिवार को ये भी कहा था कि चंद्रयान-2 ने 2019 में चांद की सतह पर जहां अपने पदचिह्न छोड़े थे, उसे तिरंगा प्वाइंट कहा जाएगा और 23 अगस्त का दिन राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

बता दें कि इसरो ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च किया था। इसने 23 अगस्त की शाम को चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की थी। इससे पहले चांद के हिस्से पर कोई नहीं पहुंचा पाया था। भारत ऐसा करने वाले पहला देश बन गया है।
Edited by navin rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

नूंह में आज ब्रजमंडल यात्रा, स्कूल-कॉलेज समेत इंटरनेट बंद, 2 जिलों में धारा-144 लागू : LIVE UPDATE