Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव : नहीं थम रही चुनावी हिंसा, मृतकों की संख्‍या बढ़कर 15 हुई

Webdunia
रविवार, 9 जुलाई 2023 (19:50 IST)
West Bengal Panchayat Elections : पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा में दक्षिण 24 परगना से एक और व्यक्ति का शव मिलने तथा 2 घायलों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 15 हो गई है।इलाके में तनाव है तथा हालात और बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस की बड़ी टुकड़ी को तैनात किया गया है।
 
अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुलताली पुलिस थाना क्षेत्र के पश्चिमी गबताला में मतदान केंद्र के पास से एक व्यक्ति का शव मिला, जिसकी पहचान अबु सलेम खान के रूप में हुई है। उसके सिर पर चोट लगी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसे इलाके में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता था।
 
पुलिस ने कहा कि मौत के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इलाके में तनाव है तथा हालात और बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस की बड़ी टुकड़ी को तैनात किया गया है। एक अन्य टीएमसी कार्यकर्ता अजहर लश्कर, जो जिले के बसंती इलाके में रविवार को हिंसा में घायल हो गया था, उसने कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में दम तोड़ दिया। कार्यकर्ता का उपचार कर रहे चिकित्सों ने यह पुष्टि की।
 
अधिकारियों ने बताया कि मालदा जिले के बैसननगर में टीएमसी कार्यकर्ता मोतिउर रहमान को मतदान केंद्र के बाहर चाकू घोंप दिया गया। यह घटना बरकामत इलाके के केबीसी प्राथमिक विद्यालय के पास हुई। टीएससी ने आरोप लगाया कि यह घटना उस समय हुई, जब कांग्रेस के कार्यकर्ता मतदान पेटी से छेड़छाड़ का प्रयास कर रहे थे और उसने उन्हें रोकने की कोशिश की। कांग्रेस ने इस आरोप का खंडन किया है।
 
अधिकारी ने कहा कि रहमान की मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। राज्य में चुनाव के दौरान हुई हिंसा में शनिवार रात तक 12 लोगों की मौत की सूचना मिली थी। इनमें से आठ व्यक्ति सत्तारूढ़ टीमसी के समर्थक थे और भारतीय जनता पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस का एक-एक समर्थक था।
 
हालांकि विभिन्न राजनीतिक दलों ने मृतकों की संख्या अधिक बताई है, जो कि कुल 18 है। टीएमसी ने दावा किया है कि उसके नौ कार्यकर्ता मारे गए हैं, जबकि कांग्रेस ने अपने तीन समर्थकों की मौत का दावा किया है। भाजपा ने कहा है कि उसके दो कार्यकर्ताओं की मौत हुई है और माकपा ने भी अपने दो सदस्यों की मौत की सूचना दी है। मृतकों में से दो लोगों की राजनीतिक संबद्धता की पुष्टि नहीं हुई है।
 
राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने कहा कि उसने जिलाधिकारियों से पंचायत चुनाव के दौरान हुई मौतों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एक अधिकारी ने कहा, हमने जिलाधिकारियों से मौतों पर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
 
अधिकारियों ने कहा कि राज्य की त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत 73,887 सीट पर चुनाव हुए, जिसके लिए 2.06 लाख उम्मीदवार मैदान में थे। अस्थाई आंकड़ों के अनुसार, 66.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि कूचबिहार जिले के दिनहाटा में 32 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान चल रहा है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments