Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Cyclone Yaas Alert : अब पश्चिम बंगाल और ओडिशा पर चक्रवाती तूफान का साया

अवनीश कुमार
गुरुवार, 20 मई 2021 (13:39 IST)
लखनऊ। मौसम विज्ञान विभाग ने एक और चक्रवाती तूफान यास (Cyclone Yaas) को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अनुमान 22 मई या उसके बाद जो स्थितियां पैदा होंगी, वे अगले 72 घंटों में तूफान का रूप ले सकती हैं। जिसके पश्चिम बंगाल और ओडिशा में इस तूफान का व्यापक असर देखे जाने की संभावना जताई जा रही है। 
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में चक्रवार्ती तूफान ताउते ने गुजरात और महाराष्ट्र में काफी तबाही मचाई थी। इस दौरान दोनों ही राज्यों के तटीय इलाकों में संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है तथा दर्जनभर से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में तूफान के चलते करीब 60 करोड़ की केसर आम की फसल तबाह हो गई।

मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि बंगाल की खाड़ी में हवा के दबाव से 22 मई या उसके बाद जो स्थितियां पैदा होंगी वे अगले 72 घंटों में तूफान का रूप ले सकती हैं। दक्षिण पूर्वी मानसून 21 मई तक दक्षिण बंगाल की खाड़ी में पहुंचने वाला है।
 
देश के पश्चिमी तट पर ताउते तूफान की तबाही के बाद अब पूर्वी तट पर भी एक नए तूफान की आहट सुनाई दे रही है। उत्तरी अंडमान सागर और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में 22 मई तक बनने वाले हवा के दबाव के कारण एक और तूफान आकार ले सकता है। अगर ऐसा होता है तो 26 से 27 मई तक यह तूफान ओडिशा और बंगाल के तटवर्ती इलाकों में कहर बरपा सकता है। बंगाल की खाड़ी में हवा के दबाव से 22 मई या उसके बाद जो स्थितियां पैदा होंगी वे अगले 72 घंटों में तूफान का रूप ले सकती हैं।
 
विभाग के अनुसार दक्षिण पूर्वी मानसून 21 मई तक दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण बंगाल की खाड़ी में पहुंचने वाला है। इन दोनों घटनाओं के अलावा मौसम संबंधी कुछ अन्य परिवर्तनों से 22 मई को पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर में निम्न वायु दाब की स्थिति बन रही है।
 
इसके प्रभाव से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 22 से 23 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर बहुत तेज बारिश की संभावना है। वहीं, ओडिशा, बंगाल, असम, मेघालय में 25 मई की शाम से कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ दूर दराज के स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। 

क्या बोले मौसम वैज्ञानिक : सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन पांडे ने बताया कि तट पर अक्सर समुद्री तूफान आते हैं। बीते साल इसी दौरान पूर्वी तट पर सुपर साइक्लोन अंफन और पश्चिमी तट पर गंभीर श्रेणी का तूफान निसर्ग कहर बरपा चुके हैं। कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।
बंगाल, ओडिशा होंगे प्रभावित : उत्तर अंडमान सागर और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी में 22 मई को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जो चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। तूफान उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ सकता है और 26 मई की शाम तक पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों तक पहुंच सकता है। 22 मई को बनने वाला कम दबाव का क्षेत्र अगले 72 घंटे में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।
 
उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में 25 मई से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। डॉ. पांडेय ने कहा कि इसके बाद बारिश तेज होगी और दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश में तेजी आ सकती है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments