Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024 (10:29 IST)
cyclone dana live updates : चक्रवाती तूफान दाना बुधवार सुबह ओडिशा के तटीय क्षेत्र से टकरा गया। इस वजह से ओडिशा और बंगाल में तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठी। 500 से ज्यादा ट्रेनें रद्द कर दी गई है। तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण धामरा, भद्रक में तबाही देखने को मिली। हालांकि तूफान की वजह से ओडिशा में एक भी जान नहीं गई। पल पल की जानकारी।

-चक्रवाती तूफान 'दाना' के आगमन के कारण बांसडा में भारी तबाही हुई। चक्रवात 'दाना' के मद्देनजर बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद है, जहां सभी उड़ानों को स्थगित कर दिया गया है। तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर भी जारी है।
-ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में कई स्थानों पर गिरे पेड़ और बिजली के खंभे। 
<

#WATCH | Odisha: Gusty winds and heavy downpour cause destruction in Dhamra, Bhadrak

The landfall process of #CycloneDana underway pic.twitter.com/1tILknoZyK

— ANI (@ANI) October 25, 2024 >
 

-कोलकाता हवाई अड्डे ने चक्रवात दाना को लेकर सुबह 9 बजे तक उड़ानों का परिचालन स्थगित किया। टर्मिनल भवन के सभी प्रवेश और निकास द्वारों को सील कर दिया गया है। परिचालन स्थगित रहने के दौरान कुल 309 उड़ानें प्रभावित होंगी। 
-25 अक्टूबर की दोपहर तक दाना 'गंभीर' श्रेणी से हटकर धीरे-धीरे चक्रवाती तूफान में बदलकर कमजोर होगा, इसकी पूरी संभावना है।
-चक्रवात के मद्देनजर ओडिशा में करीब 10,00,000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। ये विस्थापित 6,008 चक्रवात आश्रय स्थलों में रह रहे हैं, जहां उन्हें भोजन, दवा, पानी और अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। बंगाल में भी 3.5 लाख लोगों ने सुरक्षित स्थानों की शरण ली। 

-तूफान के मद्देनजर ओडिशा, बंगाल, बिहार और झारखंड में स्कूल बंद।  
-भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें सुबह 8 बजे से शुरू होंगी।

भुवनेश्वर में मौसम सामान्य होने के बाद आज सुबह 8 बजे बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परिचालन बहाल हो गया। चक्रवात दाना के मद्देनजर 24 अक्टूबर को शाम पांच बजे से हवाई अड्डे पर परिचालन निलंबित कर दिया गया था। चक्रवात आधी रात के करीब धामरा और भीतरकनिका के बीच पहुंचा था।
 
हवाई अड्डा निदेशक प्रसन्न प्रधान ने बताया कि हवाई अड्डा प्राधिकरण ने शुक्रवार सुबह 9 बजे तक उड़ान परिचालन स्थगित करने का फैसला किया था, लेकिन मौसम सामान्य होने पर परिचालन सुबह 8 बजे ही शुरू कर दिया गया।

-मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, ओडिशा में दाना चक्रवात की वजह से किसी की मौत नहीं हुई, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल रहा।
-ओडिशा के तट पर गंभीर चक्रवाती तूफान दाना के पहुंचने की प्रक्रिया शुक्रवार की सुबह पूरी हो गई और इसे यहां पहुंचने में कम से कम साढ़े आठ घंटे का समय लगा। भीषण चक्रवाती तूफान दाना के प्रभाव से हवाओं की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा थी और बाद में यह कमजोर हो कर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। चक्रवात के केंद्र के आसपास हवा की अधिकतम निरंतर रफ्तार लगभग 80 किमी प्रति घंटे से 90 किमी प्रति घंटे तक है, जो बढ़कर 100 किमी प्रति घंटे भी हो रही है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 20 लाख का इनाम

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

આગળનો લેખ
Show comments