Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भारत में Corona बढ़ने के संकेत, अगस्त के दूसरे पखवाड़े में बढ़ी Covid R-वैल्यू

Webdunia
शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (20:59 IST)
नई दिल्ली। शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी कितनी तेजी से फैल रही है, यह बताने वाली R-वैल्यू पिछले एक पखवाड़े में तेजी से बढ़कर 1.2 के करीब पहुंच गई है। यह मुख्य रूप से केरल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से प्रेरित है।
 
इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमैटिकल साइंसेज, चेन्नई के शोधकर्ताओं के अनुसार 24 से 29 अगस्त के बीच की गई गणना के अनुसार R-वैल्यू 1.17 थी, जबकि 14 से 17 अगस्त के बीच यह 0.89 थी। अगस्त के पहले 15 दिन में मामलों में तेजी से गिरावट के बाद R-वैल्यू में वृद्धि देखी गई।
 
इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमैटिकल साइंसेज, चेन्नई में शोधकर्ताओं की टीम का नेतृत्व कर रहे सिताब्र सिन्हा ने कहा कि उस तारीख (30 अगस्त) तक, स्थिति बहुत खराब दिख रही थी। भारत की R-वैल्यू 1.2 के करीब पहुंच गई है। यह न केवल एक से अधिक है बल्कि पिछली बार जब तीसरी लहर का डर था, तब की तुलना में भी यह बहुत अधिक है। उस समय यह 1.03 थी।
 
सिन्हा ने कहा कि यह उन राज्यों से प्रेरित हैं, जहां अगस्त के अंतिम कुछ दिन में R-वैल्यू एक से अधिक हो गई थी। इन राज्यों में मुख्य रूप से केरल, महाराष्ट्र, मिजोरम और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।
 
केरल में R-वैल्यू सबसे ज्यादा : केरल की R-वैल्यू 1.33 है। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या सबसे अधिक है। इसी तरह, मिजोरम की R-वैल्यू 1.36, जम्मू-कश्मीर की 1.25, महाराष्ट्र की 1.06 और आंध्र प्रदेश की 1.09 है। R-वैल्यू यह दर्शाती है कि एक संक्रमित व्यक्ति औसतन कितने लोगों को संक्रमित करता है। दूसरे शब्दों में, यह बताती है कि एक वायरस कितनी 'गति' से फैल रहा है।
 
क्या है R-वैल्यू का मतलब : यदि R-वैल्यू एक से कम है तो, इसका मतलब यह होगा कि नए संक्रमित लोगों की संख्या इससे पूर्व की अवधि में संक्रमित हुए लोगों की संख्या से कम होगी, जिसका मतलब है कि रोग के मामले घट रहे हैं। R-वैल्यू जितनी कम होगी, उतनी तेजी से रोग घटेगा। इसके उलट, यदि ‘R’ एक से अधिक होगा तो हर चरण में संक्रमितों की संख्या बढ़ेगी- तकनीकी रूप से, इसे महामारी का चरण कहा जाता है। यह संख्या जितनी बड़ी होगी, महामारी आबादी में उतनी ही तेजी से फैलेगी।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments