Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भारत में कोरोना के XE वैरिएंट की दस्तक, ओमिक्रोन के BA.2 Variant से ज्यादा संक्रामक

Webdunia
बुधवार, 6 अप्रैल 2022 (18:20 IST)
मुंबई। ऐसे में जब भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण पूरी तरह उतार पर है, तब ज्यादा संक्रामक वैरिएंट XE ने टेंशन बढ़ा दी है। इस वैरिएंट का पहला मामला मुंबई में सामने आया है। मुंबई में एक केस कप्पा वैरिएंट का भी मिला है। ग्रेटर मुंबई नगर निगम के मुताबिक जीनोम सीक्वेंसिंग के दौरान कुल 376 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 230 मुंबई के ही थे। जांच में 230 में से 228 सैंपल ओमीक्रॉन (Omicorn) के हैं और कप्पा वैरिएंट और XE वैरिएंट का एक-एक मामला सामने आया है। 
 
इस वैरिएंट को लेकर कहा जा रहा है कि यह ओमिक्रोन के सब-वैरिएंट BA.2 से करीब 10 गुना ज्यादा संक्रामक है। इस वैरिएंट को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भी चिंता जता चुका है। XE ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो सब लीनेज BA.1 और BA.2 का रीकॉम्बिनेंट स्ट्रेन है। फिलहाल इसे ओमिक्रोन से ही जोड़कर देखा जा रहा है। 
सबसे पहले XE स्ट्रेन ‍ब्रिटेन में सामने आया था। अब तक 600 से ज्यादा XE मामलों की पुष्टि हो चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार अभी तक इसकी संक्रामकता, गंभीरता के बारे में कोई निष्कर्ष सामने नहीं आए हैं।
 
भारत में 71 लोगों की मौत : देश में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटों के दौरान 71 मरीजों ने जान गंवाई है। इसके साथ ही देश में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,21,487 हो गया है। इसी अवधि में भारत में 1086 मामले सामने आए हैं, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 11 हजार 871 रह गई है। 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसा, कार नाले में गिरी, मां-बेटे सहित 5 की मौत

આગળનો લેખ
Show comments