Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, एल्युमीनियम के बर्तनों में भोजन बनाकर खाने से अल्जाइमर और किडनी फेलियर जैसी बीमारियों का खतरा

Webdunia
गुरुवार, 14 जुलाई 2022 (16:11 IST)
वड़ोदरा। एल्युमीनियम के बर्तनों में खाना पकाना, विशेष रूप से डीप फ्राई करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके छोटे छोटे कण भोजन के साथ-साथ आपके शरीर में जाकर आपको अल्जाइमर जैसी बीमारियों से ग्रसित कर सकते हैं। अल्जाइमर एक ऐसी बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की कोशिकाएं धीरे-धीरे काम करना बंद कर देती हैं।  
 
गुजरात के वडोदरा में स्थित महाराजा शिवाजीराव यूनिवर्सिटी (MSU) के खाद्य और पोषण विभाग के शोधकर्ताओं ने एल्युमीनियम कुकवेयर और अल्जाइमर रोग के बीच एक संबंध की खोज की है।
 
वड़ोदरा में रहने वाले 60 और उससे अधिक उम्र के ऐसे अल्जाइमर पेशेंट्स पर रिसर्च की गई, जो कई वर्षों से खाना बनाने के लिए एल्युमीनियम के बर्तनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें तीन ऐज कैटेगरी के कुल 90 लोग शामिल थे। वैज्ञानिकों ने बताया कि जब एल्युमीनियम के बर्तनों में भोजन को पकाया जाता है, तो बर्तनों का एल्युमीनियम उच्च तापमान पर पहुंचकर पिघलना शुरू कर देता है और हमारे भोजन में मिल जाता है, जिसे खाने से हमारे मस्तिष्क और पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचता है। 
 
शोधकर्ताओं ने एक और महत्वपूर्ण तथ्य उजागर किया कि एल्युमीनियम की फॉइल में खाना ले जाने वाले लोगों को भी अल्जाइमर होने का खतरा होता है।  
 
कुछ साल पहले अमेरिका की 'एजेंसी फॉर टॉक्सिक सब्सटैंसेस एंड डिसीज रजिस्ट्री' (ATSDR) ने भी अपनी रिसर्च में यह पता लगाया था कि अगर व्यक्ति एल्युमीनियम के बर्तनों में बना हुआ खाना खाता है, तो 5% एल्युमीनियम में का 0.01 हिस्सा उसके शरीर में चला जाता है। इसलिए शोधकर्ता एल्युमीनियम की जगह स्टैलनेस स्टील और ओवन-सेफ ग्लास कुकवेयर के इस्तेमाल की सलाह देते हैं। लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, क्योकि इन पर किसी अन्य एलिमेंट की कवरिंग नहीं होती।  
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

આગળનો લેખ
Show comments