Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

क्या अडाणी ग्रुप के प्रोजेक्ट्स से जुड़ी है चीन की एक कंपनी, कांग्रेस के सवाल पर बवाल

क्या अडाणी ग्रुप के प्रोजेक्ट्स से जुड़ी है चीन की एक कंपनी, कांग्रेस के सवाल पर बवाल
, शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023 (07:47 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने एक सनसनीखेज आरोप लगाते हुए दावा किया कि अडाणी समूह की कई परियोजनाओं के साथ चीन की एक कंपनी जुड़ी हुई है और इनमें से कुछ परियोजनाएं रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा विपक्षी दल को संवेदनशील मामलों में नहीं बोलने की सलाह दी।
 
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इससे पहले एक संवाददाता सम्मेलन में यह दावा भी किया कि इस चीनी कंपनी का मालिकाना हक चीन के एक नागरिक के पास है। सुप्रिया ने आरोप लगाया कि अडाणी एंटरप्राइजेज के परिसर से चलने वाली चीनी कंपनी 'पीएमसी प्रोजेक्ट्स' का मालिकाना हक चीनी नागरिक मॉरिस चांग के पास है। मॉरिस चांग, चांग चुंग-लिंग के बेटे हैं। चांग चुंग-लिंग, अडानी के भाई विनोद अडाणी के अभिन्न मित्र और बिजनेस साझेदार हैं।
 
उन्होंने दावा किया कि यह चीनी कंपनी अडाणी समूह की कई परियोजनाओं से जुड़ी है और इनमें से कुछ परियोजनाएं रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं।
 
उन्होंने ट्‍वीट कर कहा, एक चीनी कंपनी को अडानी ने इस देश के रणनीतिक प्रोजैक्ट्स में लगाया हुआ है वही चीन जिसने हमारी सरज़मीं पर अतिक्रमण किया, हमारे क्षेत्रों का नाम बदला, जिसके कारण हमारे जवानों की शहादत हुई। यह राष्ट्रद्रोह है?
 
इसके बाद वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्‍वीट कर कहा, जो चीन हमारे वीर जवानों पर हमले करता है, हमारी भूमि पर कब्ज़ा जमाए बैठा है, उसी चीन के नागरिकों के साथ PM के मित्र अडानी के घनिष्ठ संबंध हैं,वे साथ मिलकर बिज़नेस करते हैं। देश के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स चीनी कंपनी को सौंपे गए।क्या यह राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता नहीं है?
 
इस पर वरिष्‍ठ भाजपा नेता और कानून मंत्री रीजीजू ने कहा कि संवेदनशील मामलों पर टिप्पणी न करें। कांग्रेस को अरुणाचल प्रदेश के बारे में बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
 
कानून मंत्री ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें तत्कालीन रक्षा मंत्री एके एंटनी कथित रूप से लोकसभा को बता रहे हैं कि लंबे समय से भारत की सीमाओं को विकसित नहीं करने की नीति थी क्योंकि एक अविकसित सीमा एक विकसित सीमा से कहीं अधिक सुरक्षित थी।

अडाणी समूह ने कांग्रेस के इन आरोपों को फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, हालांकि अतीत में अनियमितता से जुड़े सभी आरोपों को उसने खारिज किया था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

India Corona Update : देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 38.2 फीसदी मामले XBB 1.16 वैरिएंट के