Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

NEET पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रियंका गांधी ने पेपर लीक को बताया राष्‍ट्रीय समस्या

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 जून 2024 (14:39 IST)
Congress protest on NEET : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी), 2024’ की परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर शुक्रवार को दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, जम्मू समेत देश के कई शहरों में प्रदर्शन किया।
 
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि देश में पिछले 5 सालों में 43 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। भाजपा राज में पेपर लीक हमारे देश की राष्ट्रीय समस्या बन गया है जिसने अब तक करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। 
 
उन्होंने कहा ‍कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। सबसे ज्यादा युवा आबादी हमारे पास है। भाजपा की सरकार हमारे इन युवाओं को कुशल और सक्षम बनाने की जगह उन्हें कमजोर बना रही है। करोड़ों होनहार छात्र दिन-रात मेहनत से पढ़ाई करते हैं, अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, माता-पिता, तन-पेट काटकर पढ़ाई का बोझ उठाते हैं। बच्चे सालों तक वैकेंसी आने का इंतजार करते हैं। वैकेंसी आती है तो फॉर्म भरने का खर्चा, परीक्षा देने जाने का खर्चा, और अंत में सारा प्रयत्न भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। भाजपा का भ्रष्टाचार देश को कमजोर कर रहा है।
 
 
लखनऊ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि NEET परीक्षा में जिस तरीके से देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है उसको लेकर पूरे देश में कांग्रेस पार्टी सड़क पर है। हम सब इसका विरोध कर रहे हैं। आज हम विधानसभा का घेराव करने जा रहे हैं। मेरी मांग है कि NEET पेपर रद्द कर दिया जाए और साथ-साथ तारीख भी बताएं कि किस दिन पेपर होगा।
 
उल्लेखनीय है कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-स्नातक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा गत पांच मई को आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 24 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। नीट के नतीजे चार जून को घोषित किए गए।
 
बिहार और कुछ अन्य राज्यों में प्रश्नपत्र लीक होने और परीक्षा में अन्य अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। आरोपों के कारण कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए और कई उच्च न्यायालयों के साथ-साथ उच्चतम न्यायालय में भी याचिकाएं दायर की गई हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments