Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

LPG पर महंगाई की मार, खरगे बोले- कब तक जारी रहेंगे ‘लूट के फरमान’

LPG पर महंगाई की मार, खरगे बोले- कब तक जारी रहेंगे ‘लूट के फरमान’
, बुधवार, 1 मार्च 2023 (10:46 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि ‘लूट के फरमान’ कब तक जारी रहेंगे।
 
खरगे ने ट्वीट किया, 'घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़े, वाणिज्यिक गैस सिलेंडर 350 रुपए महंगे हुए। जनता पूछ रही है-अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फरमान?'
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा, 'मोदी सरकार में लागू कमरतोड़ महंगाई के तले पिसता हर इंसान!'
 
कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक अकाउंट से स्मृति ईरानी द्वारा 2011 में किया गया ट्वीट रिट्वीट किया। इसमें स्मृति ने कहा था कि LPG में 50 रुपए की बढ़ोतरी!!! और वे खुद को आम आदमी की सरकार कहते हैं। कितनी शर्म की बात है!

उल्लेखनीय 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बुधवार को 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई। दिल्‍ली में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,103 रुपए हो गई है। पहले राजधानी में 1,053 रुपए में घरेलू एलपीजी सिलेंडर मिलता था।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

राहुल गांधी ने सेट कराई दाढ़ी, हेअर कट से बदला लुक