Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

वरिष्‍ठ नेता मोइली ने बताया, गुजरात में क्यों हारी कांग्रेस?

Webdunia
रविवार, 11 दिसंबर 2022 (15:29 IST)
बेंगलुरू। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली ने रविवार को कहा कि गुजरात में पार्टी के नेताओं को उचित सम्मान नहीं दिया गया, जिसके कारण राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हमेशा उन नेताओं का सम्मान करना चाहिए जिन्होंने इसे पहले सफलता दिलाई है।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख बनाने का राज्य में चुनावी लाभ मिला। कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव में सिर्फ 17 सीट जीतीं, जबकि 68 सदस्यीय हिमाचल विधानसभा में उसने 40 सीट हासिल कीं।
 
मोइली ने कहा, 'पहले परखे गए, अच्छी तरह परखे गए तथा समय की कसौटी पर परखे गए नेताओं को सम्मान दिया जाना चाहिए और कांग्रेस तभी उभर सकती है। हमने गुजरात में ऐसा नहीं किया।
 
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में नेताओं को निराश किया गया और चीजों में सुधार नहीं हुआ है। इस सबक से सीख लेनी चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिवों और पर्यवेक्षकों को राज्य के नेताओं पर चीजों को थोपना नहीं चाहिए, बल्कि उन्हें सशक्त बनाना चाहिए, आगे बढ़ाना चाहिए और उचित पहचान देनी चाहिए ‘‘ताकि वे पार्टी के लिए हमेशा काम कर सकें।
 
मोइली ने कहा कि पिछली बार, उन्हें बहुत अच्छा परिणाम मिला था (2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 77 सीट मिलीं थीं)। उस समय (2017 में गुजरात में) प्रमुख भूमिका में रहे सभी नेताओं को बदल दिया गया। उन्हें उचित सम्मान और पहचान नहीं दी गई।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में AQI में आया सुधार, न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

शुद्ध 24 कैरेट की नहीं होती ज्वैलरी, खरा सोना चाहिए तो निवेश के लिए ये हैं बेहतर विकल्प

रीवा में पति को पेड़ से बांधकर महिला से गैंगरेप, भैरव बाबा के दर्शन करने गए थे

Cyclone dana : एक्शन में NDRF और ODRF, उखड़े पेड़ों को रास्ते से हटाने में जुटे

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 10 लाख का इनाम

આગળનો લેખ
Show comments