Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कांग्रेस नेता माखनलाल फोतेदार का निधन

Webdunia
गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (23:53 IST)
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के करीबी रहे वयोवृद्ध कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री माखनलाल फोतेदार का गुरुवार को हरियाणा के गुरुग्राम में निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे। कांग्रेस नेता  पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार में तीन बेटे और दो बेटियां हैं। उनका अंतिम संस्कार कल यहां लोदी रोड शवदाह गृह में किया जाएगा।
       
फोतेदार श्रीमती इंदिरा गांधी के काफी करीब रहे और 1980-1984 तक  उनके राजनीतिक सचिव के रूप में काम किया। वे दो बार राज्यसभा के सांसद रहे तथा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री रहे। इससे पहले वह गांधी के भी राजनीतिक सचिव थे। वे पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति के स्थाई आमंत्रित सदस्य थे।
       
फोतेदार जम्मू कश्मीर सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रहे थे। उन्होंने राज्य विधानसभा में पहलगांव विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 'द चिनार लीव्स ' शीर्षक से एक चर्चित पुस्तक लिखी थी। इसमें उन्होंने श्रीमती सोनिया गांधी को अच्छा राजनेता बताया लेकिन कहा कि उनमें राजनीतिक प्रबंधन की कमी है। 
 
उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की भी आलोचना की और कहा कि वे अड़ियल स्वभाव के हैं और राजनीति में आने के इच्छुक नहीं थे। कांग्रेस में एक विशेष वर्ग उन्हें राजनीति में लाने के पक्ष में रहा। पुस्तक में उन्होंने दावा किया था कि गांधी का नेतृत्व पार्टी के नेताओं को अस्वीकार्य होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रियंका गांधी को अपने उत्तराधिकारी के रूप में देखती थीं।
        
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फोतेदार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे लगभग पांच दशक के अपने लंबे और सक्रिय राजनीतिक करियर में जनता के अधिकारों की अथक लड़ाई लडते रहे और लोगों की सेवा में समर्पित रहे। श्रीमती गांधी ने शोक संदेश में कहा, फोतेदार कांग्रेस पार्टी के पथ -प्रदर्शकों में से एक रहे। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताई।
        
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी फोतेदार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, फोतेदार जी कांग्रेस पार्टी में एक मजबूत स्तंभ की तरह थे, उनका जाना हमारे लिए बड़ी हानि है। दुख की इस घड़ी में फोतेदार जी के परिवार के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।
        
कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने भी श्री फोतेदार के निधन पर गहरी संवेदना जताते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की है। (वार्ता) 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

क्‍या है Cyclone Dana, क्‍या है इसका अर्थ और किसने रखा ये नाम?

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

આગળનો લેખ
Show comments