Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

उत्तरप्रदेश में गुंडाराज, कांग्रेस ने की प्रियंका गांधी के साथ किए दुर्व्यवहार की जांच की मांग

Webdunia
शनिवार, 28 दिसंबर 2019 (23:27 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पुलिस द्वारा ‘धक्कामुक्की’ किए जाने और राज्य में गुंडाराज होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। पार्टी प्रवक्ता सुष्मिता देव ने यह भी कहा कि प्रियंका के साथ पुलिस ने जो व्यवहार किया है उसकी जांच भी होनी चाहिए।

उधर, प्रियंका के कार्यालय ने इस मामले में सीआरपीएफ के महानिदेशक को पत्र लिखकर इस मामले का संज्ञान लेने और कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। दरअसल, गांधी परिवार को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है उनके आसपास सीआरपीएफ जवानों का सुरक्षा घेरा होता है।

सुष्मिता ने कहा कि हमने देखा कि लखनऊ में क्या हुआ। प्रियंका गांधीजी किसी भी जिम्मेदार विपक्षी नेता की तरह उन लोगों से मिलने जा रही थीं जिन्होंने पुलिस के उत्पीड़न का सामना किया है। जब वे पूर्व पुलिस अधिकारी दारापुरी से मिलने जा रही थीं तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

उन्होंने दावा किया कि उनकी कार इस तरह से रोका गया कि प्रियंकाजी का वाहन दुर्घनाग्रस्त हो जाता। उन्होंने रोकने का कारण पूछा। मेरा मानना है कि उत्तरप्रदेश पुलिस ने प्रियंकाजी के जीवन को जोखिम में डालने का काम किया। राज्य की पुलिस ने प्रियंका के साथ धक्कामुक्की की। महिला पुलिस कर्मचारी ने उनके गले पर हाथ लगाया। बाद में जब प्रियंका गांधी दोपहिया वाहन से आगे बढ़ीं तो पुलिस ने उन्हें फिर रोक लिया।

कांग्रेस प्रवक्ता ने सवाल किया कि मैं अजय बिष्टजी से पूछना चाहती हूँ कि क्या वे उत्तरप्रदेश में गुंडाराज चला रहे हैं? क्या दो लोगों का दोपहिया वाहन पर जाना भी धारा 144 का उल्लंघन है? क्या उत्तर प्रदेश में बनाना रिपब्लिक चल रहा है?'

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। अब यह अच्छी तरह समझा जा सकता है कि उत्तरप्रदेश में आम लोगों के साथ क्या हो रहा है।

सुष्मिता ने कहा कि उत्तरप्रदेश में 18 प्रदर्शनकारी मारे गए हैं और इनमें भी 12 लोगों की मौत गोली लगने से हुई है। अजय बिष्ट (योगी) को शर्म आनी चहिए। यह सरकार बर्खास्त की जाए और उत्तरप्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगे।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी प्रदर्शनकारियों के साथ खड़ी है जो उत्पीड़न के बावजूद आवाज उठा रहे हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को कथित तौर पर पुलिस के रोकने पर नए नागरिकता कानून के खिलाफ हाल में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किए गए भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी के घर पैदल ही पहुंच गई।
 
प्रियंका, प्रदेश मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद नए नागरिकता कानून के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार किए गए सेवानिवृत्त आईपीएस अफसर एसआर दारापुरी के परिजन से मुलाकात करने के लिए बाहर निकलीं।

पुलिस द्वारा कथित तौर पर रोके जाने पर प्रियंका गांधी ने आपत्ति जताई उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस ने मुझे बेवजह रोका। मेरा गला दबाकर मुझे रोका गया।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 20 लाख का इनाम

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

આગળનો લેખ
Show comments