Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दोस्त के सामने 5 लोगों ने किया कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप

दोस्त के सामने 5 लोगों ने किया कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप
, शनिवार, 14 जनवरी 2023 (20:48 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु के कांचीपुरम में कॉलेज की एक छात्रा के साथ उसके दोस्त के सामने 5 लोगों ने चाकू की नोक पर गैंगरेप किया। यह घटना बेंगलुरु-पुडुचेरी हाईवे की है, जहां छात्रा अपने दोस्त के साथ बात कर रही थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
वेबदुनिया तमिल की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को बेंगलुरु-पुडुचेरी हाईवे पर सायं 7 बजे के लगभग एक निजी स्कूल के पास छात्रा अपने दोस्त से बात कर रही थी। तभी वहां 5 लोग आए और उन्होंने चाकू की नोक पर 20 वर्षीय छात्रा को धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। जब लड़की और उसके साथी ने विरोध किया तो आरोपियों ने महिला को जान से मारने और दफनाने की धमकी दी। दोनों छात्र-छात्रा एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। 
 
घटना के बाद लड़की किसी तरह अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंची और फिर उसने घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक जिस स्थान पर यह घटना हुई वहां पर लाइट न होने के कारण अंधेरा था।

लड़की ने भी पुलिस को बताया कि अंधेरा होने के कारण वह आरोपियों के चेहरे ढंग से नहीं देख पाई। हालांकि उसने विमल नाम पुकारते हुए आरोपियों को सुना था। इसी आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विपाडू गांव से विमल नाम के आरोपी को खोज निकाला। इसके बाद अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

UP में आंबेडकर की प्रतिमा को किया खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश