Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Weather Updates: उत्तर भारत के इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, हिमाचल के ऊंचे इलाकों में होगी बर्फबारी

Webdunia
शनिवार, 9 दिसंबर 2023 (08:44 IST)
Weather Updates: भारत मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि भारत के उत्तरी राज्यों में अगले हफ्ते से कड़ाके की सर्दी (severe cold) पड़ सकती है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि उत्तर भारत में 10 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। 11 दिसंबर से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में मौसम बदल जाएगा जिससे हिमाचल (Himachal) प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
 
आज (9 दिसंबर) को भी तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल-माहे के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है, वहीं केरल-माहे और लक्षद्वीप में काफी भारी बारिश और तूफान आने की संभावना है। वहीं आईएमडी ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और कर्नाटक में छिटपुट बारिश, सर्दी और तूफान होने की संभावना जताई है।
 
भारत के उत्तरी राज्यों में अगले हफ्ते से कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। IMD के अनुसार उत्तर भारत में 10 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम एजेंसी ने कहा कि 11 दिसंबर से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में मौसम बदल जाएगा जिससे हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। आने वाले दिनों में तापमान माइनस में पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज यहां बारिश नहीं होगी पर पश्चिमी विक्षोभ के चलते जल्द ही मौसम बदलेगा।
 
कैसा रहेगा आज का मौसम? : स्काईमेट वेदर (skymet weather)के अनुसार आज शनिवार को अगले 24 घंटों के दौरान असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, झारखंड और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
 
एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व अरब सागर और निचले स्तर पर आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। 11 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंचेगा। छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हो सकती है। तटीय आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments