Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मणिपुर मामले में बोले सीएम एन बीरेन सिंह, दोषियों को मौत की सजा पर विचार

Webdunia
गुरुवार, 20 जुलाई 2023 (14:34 IST)
Manipur News : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि 2 महीने पहले राज्य में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने की घटना की गहन जांच जारी है और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा मौत की सजा की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे घृणित कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है।
 
सिंह ने ट्वीट किया, 'मुझे उन दो महिलाओं के लिए दुख है, जिनके साथ बेहद अपमानजनक और अमानवीय कृत्य किया गया, जैसा कि कल सामने आए वीडियो में दिख रहा है। वीडियो सामने आने के तुरंत बाद घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए मणिपुर पुलिस हरकत में आई और आज सुबह पहली गिरफ्तारी की।'
 
 
4 मई का यह वीडियो बुधवार को सामने आने के बाद से मणिपुर के पहाड़ी क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि विरोधी पक्ष के कुछ व्यक्ति एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा रहे हैं।
 
सुप्रीम कोर्ट ने मामले को संज्ञान लिया है। पीएम मोदी से लेकर सभी राजनीतिक दलों के लोगों ने इस मामले की निंदा की है। 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments