Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दिल्ली CM अरविन्द केजरीवाल 50 दिन बाद तिहाड़ जेल से आए बाहर

कहा- हनुमानजी के आशीर्वाद से आपके बीच हूं, तानाशाही से लड़ना है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 10 मई 2024 (19:10 IST)
CM Arvind Kejriwal released from jail: सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल करीब 50 दिन तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। अब वे दिल्ली लोकसभा चुनाव में प्रचार भी कर सकेंगे। हालांकि उन्हें 2 जून को फिर तिहाड़ जेल जाना होगा। इस बीच, केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद विपक्षी नेताओं ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री को 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार और धन शोधन से संबंधित एक मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। ALSO READ: अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत, लोकसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ी राहत
 
रिहा होने के बाद क्या बोले केजरीवाल : तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा कि आपके बीच आकर अच्छा लग रहा है। आप सबका शुक्रिया, सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया। उन्होंने कहा कि मैंने कहा था कि जल्द ही आपके बीच आऊंगा, हनुमान जी के आशीर्वाद से आपके बीच हूं। देश को तानाशाही से बचाना है। केजरीवाल शनिवार को 1 बजे आम आदमी पार्टी के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 

जेल के बाहर एकत्र हुए आप कार्यकर्ता : केजरीवाल के स्वागत के लिए उनकी आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता और नेता जेल परिसर के बाहर एकत्र थे। केजरीवाल अपने काफिले के साथ तिहाड़ जेल से बाहर निकले। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, बेटी हर्षिता और ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक भी थे। केजरीवाल को दो जून को आत्मसमर्पण करना होगा और वापस जेल जाना होगा।
<

तानाशाही का अंत करने बब्बर शेर आ गया #ModiCantStopKejriwal #SatyamevJayte pic.twitter.com/563xgbYWFE

— AAP (@AamAadmiParty) May 10, 2024 >ममता ने प्रसन्नता व्यक्त की : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को केजरीवाल को अंतरिम जमानत दिए जाने पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि इसका मौजूदा लोकसभा चुनावों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ममता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल गई है। यह मौजूदा चुनावों के संदर्भ में बहुत मददगार होगा। ALSO READ: आम आदमी पार्टी का दावा, केजरीवाल की रिहाई से देश में होंगे बड़े बदलाव
 
क्या कहा आप ने : आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के फैसले का शुक्रवार को स्वागत किया और कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत है। तानाशाही खत्म होगी। सत्यमेव जयते। आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा- हम उच्चतम न्यायालय के आदेश का स्वागत करते हैं। सत्यमेव जयते! तानाशाही खत्म होगी। ALSO READ: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल को अंतरिम जमानत, किसने क्या कहा?
 
पवार ने किया स्वागत : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत दिए जाने का स्वागत किया और एक्स पर लिखा कि मैं उच्चतम न्यायालय द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के आदेश का स्वागत करता हूं। भारत लोकतंत्र का पालन करने में दृढ़ है। 
 
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि देश में 'तानाशाही शासन' के खिलाफ केजरीवाल को न्याय और राहत मिलना बदलाव की हवा का एक बड़ा संकेत है। उन्होंने कहा कि वह सच बोलते रहे हैं और यही बात भाजपा को नापसंद है। उन्हें और विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) को भारत के लिए और अधिक ताकत मिलेगी। हम अपने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

बॉक्सर स्नेहा वर्मा ने इंदौर का नाम रोशन किया

આગળનો લેખ
Show comments