Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राहुल गांधी बोले- कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं चीन-पाकिस्तान

Webdunia
शनिवार, 31 दिसंबर 2022 (15:15 IST)
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर चीन के मामले को संभालने में पूरी तरह विफल रहने और असमंजस की स्थिति में होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि इस सरकार की नीतियों के चलते चीन एवं पाकिस्तान एक हो गए हैं, जो खतरनाक बात है। उन्होंने दावा किया कि डोकलाम एवं तवांग में जो हुआ है, वो किसी बड़ी तैयारी का हिस्सा है।
 
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को सेना, वायुसेना और नौसेना के पीछे नहीं छिपना चाहिए तथा पूरी स्थिति के बारे में देश को अवगत कराना चाहिए तथा अगर वह ऐसा करती है, तो कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल उसकी मदद करेंगे।
 
उन्होंने चीन से जुड़े सवाल पर कहा, 'मैं शहीद के परिवार से हूं। मेरी दादी (इंदिरा गांधी) शहीद हुईं, मेरे पिता (राजीव गांधी) शहीद हुए। जब कोई जवान शहीद होता है, तो उसके परिवार को क्या महसूस होता है, मैं समझता हूं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के लोग इसे नहीं समझते। यह अच्छी या खराब बात नहीं है, लेकिन वास्तविकता है।'
 
राहुल गांधी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि हमारा एक भी जवान शहीद नहीं हो। मैं नहीं चाहता कि हम सेना को राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करें और इसका नुकसान हमारे जवानों और उनके परिवारों को हो। मैं यह नहीं करना चाहता।
 
उन्होंने कहा कि आप लोग (मीडिया) मेरी टी-शर्ट की बात करते हैं। लेकिन मैं जानता हूं कि जो जवान सियाचिन और दूसरे स्थानों पर तैनात हैं, उन्हें किस मुश्किल का सामना करना पड़ता है। मैं हर जवान से प्यार करता हूं। मैं चाहता हूं कि उन्हें चोट नहीं लगे।
 
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जब राष्ट्रीय स्तर का नेतृत्व रणनीतिक रूप से काम नहीं करता है, तो अंतरराष्ट्रीय संबंधों और भू-राजनीति में तुरंत प्रतिक्रिया आती है। हमारी सरकार ने चीन के मामले को पूरी तरह से ‘मिस्हैंडल’ (संभालने में विफल) किया है।
 
उन्होंने कहा कि हमारी विदेश नीति का लक्ष्य था कि चीन और पाकिस्तान को कभी एक नहीं होने देना है। यह हमारा मुख्य लक्ष्य था। यह हमने संप्रग-2 तक सफलतापूर्वक किया। लेकिन आज पाकिस्तान और चीन एक हो गए हैं। यह खतरनाक बात है। चीन और पाकिस्तान एक हुए, क्योंकि मौजूदा सरकार चीजों को संभालने में विफल रही।
 
उनका कहना था कि सरकार को सेना, वायुसेना और नौसेना की बात सुननी है। इसका मतलब है कि सेना का राजनीतिक इस्तेमाल बंद करना होगा। आपको सावधानी से कदम उठाने हैं। जो सीमा पर हो रहा है, उसे छिपाइए मत।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि चीन ने 2000 वर्ग किलोमीटर जमीन ले ली। लेकिन प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई अंदर नहीं आया। अगर मैं आपके घर में घुस जाऊं और फिर आप कहें कि कोई अंदर नहीं आया, तो मुझे संदेश मिलेगा? वही चीन के साथ हुआ है। सरकार असमंजस की स्थिति में है। यह असमंजस खत्म होना चाहिए। बोलना चाहिए कि तुम (चीन) अंदर आए हो, यहां से निकलो।’’
 
राहुल गांधी ने कहा, कि जब मैं सरकार की बात करता हूं, तो सरकार के लोग कहते हैं कि मैं सेना की बात कर रहा हूं, जबकि ऐसा नहीं है। सरकार ने गलत निर्णय लिए हैं। सरकार को सेना, वायुसेना और नौसेना के पीछे नहीं छुपना चाहिए। यह कायरता है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि यह हुआ और हमने किया। कांग्रेस और पूरा विपक्ष सरकार का साथ देगा।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments