Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भारत की सख्ती से बैकफुट पर चीन, राजनाथ सिंह से मिलना चाहते हैं चीनी रक्षामंत्री

भारत की सख्ती से बैकफुट पर चीन, राजनाथ सिंह से मिलना चाहते हैं चीनी रक्षामंत्री
नई दिल्ली , शुक्रवार, 4 सितम्बर 2020 (08:23 IST)
नई दिल्ली। भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव के बीच चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगही ने भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक की इच्छा जताई है। माना जा रहा है कि LAC पर भारत के सख्त को देखते हुए चीन ने यह कदम उठाया है।
 
सिंह और वेई दोनों शंघाई सहयोग संगठन (SCO) विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए फिलहाल रूस की राजधानी मॉस्को में हैं।
 
जानकारी के अनुसार चीनी पक्ष ने भारतीय मिशन को दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच एक बैठक की अपनी इच्छा से अवगत कराया है। हालांकि इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
 
चीन के साथ पूर्वी लद्दाख में चल रही तनातनी के बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने गुरुवार को कहा कि भारतीय सेना चीन के आक्रामक रुख से निपटने के साथ-साथ पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस का जवाब देने में सक्षम तथा पूरी तरह से तैयार है।
 
उल्लेखनीय है कि LAC पर पिछले कई महीनों से चले आ रहे तनाव के बाद दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने आ गई हैं। दोनों ने ही देश सीमा विवाद के मसले पर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। हालांकि बातचीत के जरिए विवाद का हल निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सुशांत सिंह मामले में नया मोड़, रिया चक्रवर्ती के घर NCB का छापा