Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

छठ पूजा से पहले यमुना में खतरनाक रसायन के छिड़काव पर बवाल, आप का भाजपा को जवाब

Webdunia
शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (07:53 IST)
नई दिल्ली। छठ पूजा से भाजपा ने पहले यमुना में खतरनाक रसायन का छिड़काव का आरोप लगाया। यमुना में अभी भी पानी में झाग दिखाई दे रहे हैं। आप नेता और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इस पर कहा कि केंद्र की ‘नमामि गंगे’ पहल ने यमुना में एक ‘एंटी-फोमिंग एजेंट’ का उपयोग करने का भी सुझाव दिया था। उन्होंने कहा कि हर रसायन ज़हर नहीं होता है। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालु नदी में पूजा करते हैं और डुबकी लगाते हैं। 
 
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार पर छठ पूजा से पहले यमुना से झाग हटाने के लिए उसमें जहरीले रसायन का छिड़काव करने का आरोप लगाया। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद तिवारी ने दावा किया, 'हमने यमुना की प्रदूषण की स्थिति का जायजा लेने के लिए कालिंदी कुंज क्षेत्र का दौरा किया। हमें यह देखकर आश्चर्य हुआ कि झाग को छिपाने के लिए एक बहुत ही जहरीले रसायन का छिड़काव किया जा रहा था। जो लोग छिड़काव कर रहे थे वह हमें देखकर तुरंत भाग गए। हमने शिकायत दर्ज कराई है।'
 
वहीं पश्चिमी दिल्ली के सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती दी और आरोप लगाया कि ‘आप’ प्रमुख का गाजीपुर ढलाव घर का दौरा नदी में प्रदूषण के मुद्दे से ध्यान हटाने की एक चाल है।
 
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने एक बयान में कहा कि केजरीवाल हमेशा हिंदू त्योहारों, खासकर छठ पूजा के दौरान यमुना की सफाई को याद करते हैं। जैसे ही छठ पूजा समाप्त होती है, वह (केजरीवाल) अन्य कार्यों में व्यस्त हो जाते हैं और यह सिलसिला जारी रहता है।
 
उन्होंने कहा कि केजरीवाल पिछले आठ सालों से ऐसा कर रहे हैं और लोग अब इसे समझ रहे हैं। क्योंकि हर बार डुबकी लगाने की बात करने वाले केजरीवाल ने यमुना की सफाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है और यह अमोनिया फास्फोरस की सफेद चादर के रूप में स्पष्ट है। मां यमुना के ऊपर झाग तैर रहा है। वर्मा ने केजरीवाल को यमुना नदी में डुबकी लगाने की चुनौती दी।
 
उन्होंने कहा कि वह (केजरीवाल) कहते हैं कि उन्होंने यमुना को साफ कर दिया है और डुबकी लगाएंगे। मैं उनसे अब से दो दिन बाद नदी में डुबकी लगाने का आह्वान करता हूं।
 
 
 
केंद्र ने इस महीने की शुरुआत में एनएमसीजी, ऊपरी यमुना नदी बोर्ड (यूवाईआरबी), उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग, दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), दिल्ली सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अधिकारियों की एक संयुक्त समिति का गठन किया था। इसका काम छठ पूजा के दौरान यमुना में ओखला बैराज के बाद झाग को नियंत्रित और न्यूनतम करने के लिए समन्वित प्रयास करना है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 20 लाख का इनाम

cyclone dana live : CM मोहन माझी बोले, शून्य मानवीय क्षति का मिशन सफल

cyclone dana से जनजीवन प्रभावित, 500 से ज्यादा ट्रेनों और 300 उड़ानों पर पड़ा असर

जर्मनी का आधा मंत्रिमंडल इस समय भारत में

weather update : चक्रवात दाना का कहर, 3 राज्यों में भारी बारिश

આગળનો લેખ
Show comments