Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

चंद्रयान-2 ने भेजी चंद्रमा की पहली तस्वीर, ऐसा दिखता है चांद

चंद्रयान-2 ने भेजी चंद्रमा की पहली तस्वीर, ऐसा दिखता है चांद
, गुरुवार, 22 अगस्त 2019 (22:47 IST)
चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगा रहे चंद्रयान-2 ने वहां से चंद्रमा की पहली तस्वीर भेजी है। इस तस्वीर में चंद्रमा धरती से दिखने वाले चंद्रमा से काफी अलग दिख रहा है।
 
इसरो ने चंद्रयान-2 की तस्वीर ट्वीट की है। इसरो ने अपने ट्वीट में लिखा है- देखें चंद्रयान 2 की खींची गई चंद्रमा की पहली तस्वीर।
 
इसरो ने तस्वीर के साथ ट्वीट किया, 'चंद्रयान-2 , विक्रमलैंडर की ओर से कैद की गई चंद्रमा की पहली तस्वीर देखिए जो 21 अगस्त, 2019 को चंद्रमा की सतह से 2,650 किलोमीटर की ऊंचाई से ली गई है। इस तस्वीर में मारे ओरिएंटल बेसिन और अपोलो क्रेटर नजर आ रहे हैं।'
 
webdunia
उल्लेखनीय है कि अंतरिक्ष एजेंसी ने चार अगस्त को चंद्रयान-2 उपग्रह से ली गई पृथ्वी की तस्वीरों का पहला सेट जारी किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

विक्रम राठौड़ बनेंगे टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच, जानिए भारत के नए कोच के बारे में