Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

चन्द्रबाबू-ममता ने विपक्ष को बताया एकजुट, शीतकालीन सत्र से पहले रणनीति का खाका

Webdunia
सोमवार, 19 नवंबर 2018 (23:58 IST)
कोलकाता। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं तेदेपा प्रमुख चन्द्रबाबू नायडू और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि भाजपा का विरोध कर रहीं सभी पार्टियां राष्ट्र को बचाने के प्रयासों में एकजुट हैं। साथ ही भगवा पार्टी से लोहा लेने के लिए संसद के शीतकालीन सत्र से पहले एक रणनीति का खाका तैयार किया जाएगा।
 
 
नायडू ने यहां ममता से मुलाकात की और 22 नवंबर को दिल्ली में होने वाली विपक्षी पार्टियों की बैठक स्थगित करने की घोषणा की। उन्होंने ममता के साथ घंटेभर चली बैठक के बाद कहा कि कुछ राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के चलते यह बैठक स्थगित की गई है तथा गैरभाजपा पार्टियों की बैठक के लिए एक नई तारीख की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
 
नायडू ने केंद्र की राजग सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, आरबीआई और कैग जैसी संस्थाएं काफी दबाव में हैं। नायडू के बगल में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख भी मौजूद थीं। हालांकि दोनों नेता इस विषय को टाल गए कि भाजपा विरोधी मोर्चे का चेहरा कौन होगा? नायडू ने कहा कि नरेन्द्र मोदीजी की तुलना में हम सभी वरिष्ठ हैं। हर किसी के पास पर्याप्त अनुभव है जबकि ममता ने कहा कि सभी लोग गठबंधन का चेहरा हैं। 
 
नायडू ने कहा कि राष्ट्र को बचाना हमारी जिम्मेदारी है, लोकतंत्र बचाइए, संस्थाओं को बचाइए। लोकतंत्र खतरे में है तथा हम पहले 22 नवंबर को बैठक करना चाहते थे (लेकिन) चुनावों के चलते हम संसद (शीतकालीन सत्र) से पहले यह करना चाहते हैं। संसद का शीतकालीन सत्र 11 दिसंबर से 8 जनवरी तक है।
 
उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा का विरोध कर रहे हैं, वे इसमें (बैठक में) शामिल हो सकते हैं और चर्चा कर सकते हैं। हम राष्ट्र को बचाने के लिए इस एजेंडे पर आगे बढ़ने के वास्ते एक कार्यक्रम का खाका तैयार करेंगे। तेदेपा प्रमुख ने कहा कि ममता द्वारा 19 जनवरी को कोलकाता में बुलाई गई जनसभा में वे शामिल होंगे, जहां विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया गया है। 
 
उन्होंने बसपा प्रमुख का जिक्र करते हुए कहा कि हम मायावतीजी के संपर्क में हैं। जो लोग भाजपा का विरोध कर रहे हैं, जो लोग राष्ट्र की हिफाजत करना चाहते हैं, हम साथ मिलकर काम करेंगे। ममता ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है, जब हमने देशहित के बारे में चर्चा की है। जब अरविंद केजरीवाल के साथ एक समस्या थी, हम गए थे और अपनी भविष्य की रणनीति के बारे में विस्तार से चर्चा की थी। हम पूरी तरह से एकजुट हैं, हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम सब राष्ट्र को बचाने के लिए भाजपा सरकार के खिलाफ हैं।
 
गौरतलब है कि आंध्रप्रदेश और पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने-अपने राज्यों में मामलों की जांच करने और छापे मारने के लिए सीबीआई को दी गई मंजूरी शुक्रवार को वापस ले ली। 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments