Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Weather Updates: उत्तर भारत में आज बारिश की संभावना, मुंबई में येलो अलर्ट

Weather Updates: उत्तर भारत में आज बारिश की संभावना, मुंबई में येलो अलर्ट
नई दिल्ली , सोमवार, 9 अक्टूबर 2023 (08:39 IST)
Weather Updates: मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार को कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी (IMD) के अनुसार लगातार 2 दिन तक हैदराबाद समेत तेलंगाना (Telangana) के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, वहीं मुंबई के लिए येलो (yellow) जारी किया गया है।
 
दक्षिण-पश्चिम मानसून (Meteorological Department) की वापसी की रेखा लखनऊ, सतना, नागपुर, परभणी, पुणे और अलीबाग से होकर गुजर रही है। अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तरप्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश के शेष हिस्सों, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और ओडिशा के कुछ हिस्सों के साथ-साथ महाराष्ट्र के अधिक हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।
 
राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश विभाग की ओर से बताई गई है, वहीं पूर्वी एमपी में 11 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। बारिश के कारण तापमान में गिरावट के साथ ही हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा। बारिश के कारण शनिवार को कई इलाकों में ट्रैफिक जाम हुआ था। मुंबई के इलाकों में भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। ठाले, पालघर और कोंकण में रविवार को भी अलर्ट जारी किया गया था।
 
9 अक्टूबर तक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ों को प्रभावित करने की संभावना है। उत्तरी आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों पर एक परिसंचरण बनेगा। बांग्लादेश के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। लक्षद्वीप पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में मणिपुर से पूर्वी बिहार तक फैली हुई है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymet weather) आज सोमवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश देखी जा सकती है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। तमिलनाडु, केरल सहित देश के दक्षिणी भागों और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में कुछ अच्छी बारिश हो सकती है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बालासोर ट्रेन हादसा: 28 अज्ञात शवों का होगा अंतिम संस्कार, अब तक नहीं हो सकी पहचान