Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पाकिस्तान ने पुंछ, राजौरी में किया संघर्षविराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने पुंछ, राजौरी में किया संघर्षविराम का उल्लंघन
जम्मू , सोमवार, 8 मई 2017 (12:12 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों पर रविवार को देर रात भारी गोलीबारी की।
 
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि पाकिस्तानी सेना ने रविवार को मध्यरात्रि के दौरान पुंछ के बालाकोट सेक्टर में छोटे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में भी भारी गोलीबारी की।
 
सूत्रों ने बताया कि हमारे सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अब तक हमारी तरफ किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मैकरॉन के साथ काम करने को लेकर आशान्वित