Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बड़ी खबर, मनीष सिसोदिया के घर CBI का छापा

बड़ी खबर, मनीष सिसोदिया के घर CBI का छापा
, शुक्रवार, 19 अगस्त 2022 (08:54 IST)
नई दिल्ली। शराब नीति में गड़बड़ी के आरोप में सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर छापेमारी की। सिसोदिया के घर के साथ ही 20 अन्य स्थानों पर भी सीबीआई की टीम ने छापेमारी की। हालांकि आप नेताओं ने इसे शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में दिल्ली के बढ़ते कदमों को रोकने का प्रयास बताया है।
 
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सीबीआई आई है, जिसका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नंबर-1 नहीं बन पाया है।
 
सिसोदिया ने कहा कि ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है। ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें। सिसोदिया ने कहा कि हम दोनों के ऊपर झूठे आरोप हैं। कोर्ट में सच सामने आ जाएगा।
 
दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। इसे ये रोकना चाहते हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियो पर रेड और गिरफ़्तारी 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे।
 
उन्होंने कहा कि जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अख़बार NYT के फ़्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ़ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेजी CBI का स्वागत है। पूरा cooperate करेंगे। पहले भी कई जाँच/रेड हुईं। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सरकारी बैठक में जीजा को लेकर पहुंचे तेजप्रताप, वायरल हुए फोटो, मचा बवाल