Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

CAA के खिलाफ सोमवार को राजघाट पर धरना देगी कांग्रेस

CAA के खिलाफ सोमवार को राजघाट पर धरना देगी कांग्रेस
, शनिवार, 21 दिसंबर 2019 (20:04 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सोमवार को राजघाट पर सत्याग्रह करने का फैसला किया है जिसमें पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। हालांकि पहले कांग्रेस सूत्रों ने बताया था कि यह धरना रविवार को होगा।

माना जा रहा है कि रविवार को प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने के कारण अब यह कार्यक्रम सोमवार को आयोजित करने का फैसला हुआ। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में बताया कि सोमवार को महात्मा गांधी की समाधि के निकट सत्याग्रह किया जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि केंद्र एवं राज्यों की भाजपा सरकारों ने युवाओं और छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग किया है, जिससे हालात ज्यादा खराब हो गए हैं। इस सत्याग्रह की तैयारियों के संदर्भ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने एक बैठक भी की।

सूत्रों के अनुसार, इस धरने में राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के भाग लेने की संभावना है। कांग्रेस संशोधित नागरिकता कानून को 'असंवैधानिक' करार देते हुए इसका खुलकर विरोध कर रही है।

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को एक बयान जारी कर नए नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ करार देते हुए दावा किया कि जनता की आवाज दबाने के लिए सरकार द्वारा तानाशाही का तांडव हो रहा है, उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि नागरिकता कानून और एनआरसी के नाम पर गरीब लोगों को प्रताड़ित किया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

jharkhand assembly election results 2019 : झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम : दलीय स्थिति