Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हिमाचल के कुल्लू में बस खाई में गिरी, 16 लोगों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

bus accident
, सोमवार, 4 जुलाई 2022 (10:25 IST)
bus accident

शिमला, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक निजी बस के खड्डे में गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि सैंज जा रही बस जंगला गांव के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे खड्डे में गिर गई।

बताया जा रहा है कि बस में करीब 45 लोग सवार थे। इतना ही नहीं, हादसे का शिकार हुई बस में स्कूल के बच्चे भी सवार थे। हादसा इतना भयावह था कि बस के परखच्चे उड गए। जानकारी के मुताबिक बस के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि कि जिले के अधिकारी तथा बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को नजदीक स्थित एक अस्पताल ले जाया जा रहा है। दबे हुए लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना संबंधी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

श्रीलंका में ईंधन और नकदी का संकट, बंद रहेंगे स्कूल