Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

वैज्ञानिकों ने बनाया ऐसा जेल जो करेगा हार्ट अटैक से होने वाले डैमेज की मरम्मत

Webdunia
शुक्रवार, 10 जून 2022 (11:29 IST)
लंदन। पिछले कुछ दशकों से हार्ट अटैक और स्ट्रोक के चलते कई लोग अपनी जानें गंवा रहे हैं। हृदयरोगों के कारण दुनिया में हर साल डेढ़ करोड़ से ज्यादा मौतें होती हैं। यूनाइटेड किंगडम के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा जेल विकसित किया है जो दिल का दौरा पड़ने से होने वाले नुकसान की मरम्मत कर सकता है। यूके के शोधकर्ता इस जेल का उपयोग करके ह्रदय की मांसपेशियों की क्षति को ठीक करने में सक्षम रह हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस जेल की मदद से हार्ट अटैक से होने वाल मौतों में कमी लाई जा सकती है।  
 
दुनियाभर के वैज्ञानिक लंबे अरसे से हार्ट फेलियर के बाद की क्षति को कम करने के तरीकों की तलाश कर रहे थे। सालों की रिसर्च के बाद अब जाकर शोधकर्ताओं ने एक ऐसा जेल तैयार किया है, जिसे आसानी से ह्रदय की मांसपेशियों में इंजेक्ट किया जा सकेगा। ये जेल मांसपेशियों के लिए मचान की तरह काम करेगा और जल्द ही नए टिशू बनाने में मदद करेगा। 
 
इस अध्ययन की रिपोर्ट ब्रिटिश कार्डियोवैस्कुलर सोसाइटी सम्मलेन में प्रस्तुत की गई। मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि उनका बनाया जेल हार्ट फेलियर से जूझ रहे मरीजों का प्रभावी रूप से उपचार करने में सफल होगा।  
 
मुख्य शोधकर्ता ने कहा कि ह्रदय में किसी भी क्षति को ठीक करने की बहुत सीमित क्षमता होती है। हमारी रिसर्च का मकसद है कि लंबे समय तक ह्रदय को स्वस्थ रखा जा सके। इस नई तकनीक की क्षमता से हार्ट फेलियर से होने वालो मौतों की संख्या को कम किया जा सकता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments